प्रतिज्ञा में कृष्णा और अभिमन्यू के बीच बाप को लेकर छिड़ी जंग

ज्ञात हो कि स्टार प्लस पर आने वाले सीरियल मन की आवाज प्रतिज्ञआ में पिछले हफ्ते ही अभिमन्यू अपनी मां के साथ अपने नाजायज पिता सज्जन सिंह के घर रहने के लिए आ गया था। पूरे परिवार के सामने सज्जन सिंह ने उसे अपने घर में रहने की इजाजत भी दे दी लेकिन हर कोई इस बात से हैरान था कि आखिर सज्जन सिंह के इस बर्ताव की वजह क्या है। अभिमन्यू अपनी मां और अपने हक को लेने के लिए उस घर में फूट डालने की पूरी कोशिश कर रहा है।
प्रतिज्ञा जो कि इस सच को जान चुकी है अभिमन्यू को अपने परिवार से मिलाने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन कृष्णा को अभिमन्यू का घर में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अब उसने अभिमन्यू को घर से निकालने के लिए एक नया तरीका निकाला है और अभिमन्यू को अपने साथ कुश्ती के लिए चैलेंज किया है और शर्त रखी है कि अगर वो जीत जाता है तो अभिमन्यू को अपनी मां सावित्री के साथ घर छोड़कर जाना होगा।
दूसरी तरफ अभिमन्यू जो कि पेशे से वकील है उसने भी शर्त का दूसरा पहलू सामने रखते हुए कहा है कि अगर वो जीत गया तो कृष्णा को उसके साथ भाई बनके रहना होगा। दोनों भाइयों के बीच इस कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर सज्जन सिंह और प्रतिज्ञा काफी चिंतित हैं। पूरा परिवार जो कि अभिमन्यू के सच से बेखबर है अभिमन्यू को घर से बाहर निकालने के लिए कृष्णा का पूरा साथ दे रहे हैं। अब बाप को लेकर छिड़ी इस जंग में किसकी जीत होती है, क्या अभिमन्यू अपनी मां को उसका हक दिलाने में कामयाब होगा इन सभी सवालों के जवाब के लिए स्टार प्लस पर देखते रहिए मन की आवाज प्रतिज्ञा।


Click it and Unblock the Notifications











