..................... Mann Kee Awaaz Pratigya fame Thakur Sajjan Singh or Actor Anupam Shyam Joins Politics | भाजपा से चुनाव लड़ेगे ठाकुर सज्जन सिंह! - Hindi Filmibeat

भाजपा से चुनाव लड़ेंगे ठाकुर सज्जन सिंह!

ठाकुर सज्जन सिंह...याद आया आपको, जी हां हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक मन की आवाज प्रतिज्ञा के ठाकुर सज्जन सिंह उर्फ अनुपम श्याम ओझा की। जिनकी इच्छा साल 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ने की है। अनुपम श्याम ने कहा कि कई राजनीतिक दलों ने उनसे संपर्क किया है लेकिन अभी वो किसी के साथ नहीं हैं लेकिन वो बहुत जल्द इस बारे में फैसला लेने वाले हैं।

हालांकि उन्होंने यह तो नहीं बोला कि वो किस पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं लेकिन उन्होंने इतना इशारा जरूर किया कि वो देश के प्रमुख विपक्षी दलों से चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं। जिससे संकेत मिलते हैं कि वो भाजपा से चुनाव लड़ सकते हैं।

अनुपम श्याम ने यह जरूर बताया कि वो चुनाव यूपी की राजधानी लखनऊ के आस-पास इलाकों या पूर्वांचल से लड़ना चाहते हैं क्योंकि मूलत: उनका घर प्रतापगढ़ है इसलिए वो अपने घर के आस-पास के ही एरिया से इलेक्शन में खड़ा होना चाहते हैं। अनुपम श्याम को पूरा भरोसा है कि जिस तरह लोगों ने उन्हें फिल्मों और टीवी शो में सराहा है वैसे ही वो चुनाव के समय उन्हें वोट भी देंगे।

Anupam Shyam
फिलहाल वो अनुपम शयाम किसी टीवी शो में व्यस्त नहीं हैं लेकिन उन्होंने इतना कहा कि वो बहुत जल्द टीवी पर वापसी करने वाले हैं। वैसे इन दिनों वो इरफान खान के साथ एक हॉलीवुड फिल्म में काम कर रहे है। तो वहीं बॉलीवुड में भी वो कुछ चुनिंदा निर्माता-निर्देशकों की फिल्म में भी वो दिखने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X