बढ़ जायेंगी कृष्णा व प्रतिज्ञा में दूरियां

उन्होंने एक चाल चल दी है और अब कृष्णा व प्रतिज्ञा में दूरी आ जायेगी। अम्मा कृष्णा को गंदा खाना खिलायेंगी और दोष प्रतिज्ञा पर डाल देगीं। उस भोजन को करके कृष्णा बीमार पड़ जाता है और फिर वह प्रतिज्ञा पर नाराज हो जाता है। चूंकि उसी खाने को कृष्णा ने अपने ढाबे पर भी लोगों को खिला दिया है और वहां के लोग बीमार पड़ जाते हैं।
इस बात से सज्जन सिंह भी प्रतिज्ञा से नाराज हो जाते हैं और कृष्णा भी। अम्मा अपनी चाल में कामयाब हो गयी हैं। पिछले कई दिनों से अच्छाई का ढोंग करते करते अम्मा थक चुकी हैं और अब वह तय करती हैं कि वे प्रतिज्ञा को मजा चखा कर रहेंगी। यही वजह है कि अब कृष्णा और प्रतिज्ञा में लड़ाई होगी और अम्माजी को लगेगा कि उन्होंने अपना बदला ले लिया।


Click it and Unblock the Notifications