फांसी के तख्ते पर चढ़ेगा प्रतिज्ञा का प्यार कृष्णा

कृष्णा को कार्ट द्वारा फांसी की सजा दिये जाने के बाद प्रतिज्ञा हाईकोर्ट में फिर से अपने भाई की मौत का केस लेकर जाएगी। कृष्णा को सजा दिलाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ होगा आयुषी के पति तन्मय का जो आदर्श की मौत का आरोप कृष्णा पर लगाकर खुद को बेकसूर साबित करना चाहता है।
ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले ही आदर्श ने अपनी पत्नी और कृष्णा की बहन कोमल को काफी मारा था जिससे खफा होकर कृष्णा प्रतिज्ञा के घर आदर्श को मारने गया था जहां दोनों के बीच हाथापाई के चक्कर में आदर्श की मौत हो जाती है। उस वक्त वहां तन्मय भी मौजूद था।
कृष्णा पर आदर्श के कत्ल का आरोप लगाकर कोर्ट में केस फाइल किया जाता है और अब तन्मय के बयान पर ही कृष्णा के आरोपी या बेकसूर होने का फैसला होगा। लेकिन तन्मय जो कि पहले ही कृष्णा से खफा है कृष्णा के खिलाफ बयान देता है और कृष्णा को फांसी की सजा सुनाई जाती है।
अब कृष्णा के फांसी की सजा होने पर प्रतिज्ञा का अगला कदम क्या होगा क्या हाईकोर्ट कृष्णा को बेकसूर ठहराएगी? सही का साथ देने वाली प्रतिज्ञा अपने कृष्णा को बचाने के लिए किस हद तक जाएगी? जानने के लिए देखें प्रतिज्ञा का अगला एपिसोड।


Click it and Unblock the Notifications











