प्रसून आमिर के लिए कविताएं लिख रहे हैं

सूत्र की माने तो, 'इस शो में आमिर गंभीर सामाजिक मुद्दे उठाएंगे। मुद्दा कुछ भी हो सकता है, लेकिन वे समाज और आम आदमी से ही जुड़े होंगे।'
इस शो के लिए आमिर के दोस्त प्रसून जोशी कविताएं लिख रहे हैं। उनकी कविताएं खुद आमिर पढ़ेंगे। सभी कविताओं को आमिर अपनी आवाज नहीं देंगे, कुछ में खुद प्रसून की भी आवाज होगी। इससे पहले आमिर की फिल्म 'तारे जमीन पर ' के गीत भी प्रसून जोशी ने ही लिखे थे, जो हिट हुए।
इस शो के बारे में प्रसून का कहना है कि 'आमिर का यह शो टीवी पर चल रहे शोज की दिशा बदल देगा। मैं भी इस प्रॉजेक्ट से जुड़ा हूं। वैसे आज कल हर कोई बस आमिर के इस शो के बारे में जानना चाहता है। लेकिन आमिर हैं कि इस शो को एक सिकरेट बना कर रखना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











