प्रशांत बनेंगे KBC 4 के पहले करोड़पति
प्रशांत उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से हैं। वह अपने माता-पिता के साथ शो में आए हैं। एक म्यूजिक वीडियो डायरेक्ट कर चुके प्रशांत का सपना है कि वह मुंबई पर आ धारित एक ऐसी फिल्म बनाए जिसमें एलियंस शहर पर हमला कर देते हैं। इस फिल्म के हीरो के रूप में प्रशांत अमिताभ को साइन करना चाहते हैं।
कौन बनेगा करोड़पति में 1 करोड़ जीतने के बाद उनके पास अपनी फिल्म शुरू करने के लिए भरपूर पैसे होंगे। प्रशांत दीपिका पादुकोण के साथ अलास्का जाने की ख्वाहिश भी रखते हैं। प्रशांत ने बड़ी बेबाकी से बताया कि वहां की ठंडी वादियों में वह दीपिका के करीब आने की भी कोशिश करना चाहेंगे। अब देखना ये हैं कि क्या प्रशांत अपने सपने पूरे करने के लिए कौन बनेगा करोड़पति के 5 करोड़ भी जीतने वाले हैं। ये पता चलेगा आज के शो में, इसलिए देखना ना भूलें आज का कौन बनेगा करोड़पति, सोनी टीवी पर रात 9 बजे।


Click it and Unblock the Notifications












