KBC 4 : करोड़पति बनते-बनते रह गए प्रशांत

By Jaya Nigam

Amitabh Bachchan
KBC 4 का मंगलवार का शो बेहद रोमांचकारी रहा। प्रशांत जो 99% करोड़पति बन चुके थे, 5 करोड़ कमाने के लालच में हाथ में आया 1 करोड़ गंवा बैठे और अंत में 3 लाख 20000 लेकर शो से वापस हो गए। प्रशांत उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहनेवाले हैं। पेशे से म्यूजिक कंपोजर प्रशांत ने इतना बेहतर खेला कि 5 करोड़ के सवाल के लिए भी उनके पास 1 लाइफलाइन जीवित थी।

1 करोड़ रुपये आनन-फानन में जीतने के बाद उनकी स्पीड को जैकपॉट प्रश्न स्लो किया। प्रश्न था कि 1978 में अंटार्कटिका महाद्वीप पर पैदा होने पहले व्यक्ति का नाम क्या था? इस सवाल का जवाब देने से पहले ही प्रशांत 1 खरोड़ जीत चुके थे और चाहते तो आसानी से खुद को खेल से अलग कर सकते थे। लेकिन प्रशांत ने गणपति बप्पा को याद कर आगे खेलने की इच्छा जाहिर की।

प्रशांत प्रश्न के उत्तर के विषय में श्योर नहीं थे। लेकिन उन्होने 5 करोड़ जीतने के लिए रिसेक लेना ज्यादा मुनासिब समझा और अपनी चौथी और आखिरी लाइफलाइन डबलडिप का इस्तेमाल किया। लेकिन यहीं उनसे चूक हो गई, उन्हे प्रश्न के उत्तर का सही अंदाज नहीं था और तीर निशाने पर नहीं बैठा।

गेम की शुरुआत से ही प्रशांत ने हर सवाल का बेहद धैर्यपूर्वक जवाब दिया था। इसलिए हर व्यक्ति उनकी जीत के विषय में निश्चित था। लेकिन जब वह डबलडिप लेने के बाद भी जवाब के लिए कॉन्फिडेंट नहीं दिखे तो निश्चित हो गया कि वह भी तक का कमाया हुआ 1 खरोड़ गंवाने वाले हैं। आखिरकार वह सही जवाब नहीं दे पाए और 5 करोड़ के चक्कर में आकर यूं चकराये कि उनके सारे अरमान खाक हो गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X