'आज रात का सीन..' प्रणित मोरे का एक और विवादित वीडियो, लड़की की तरफ माइक से किया अश्लील इशारा!
Pranit More Controversial Video: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे को लेकर बवाल मचा हुआ। पहले 370 रुपए की बिरयानी और बाद में सेजल पवार का वो शवों का प्राइवेट पार्ट वाला किस्सा।

इसको लेकर चर्चा हो ही रही थी कि एक और वीडियो सामने आया है और इस बार फिर से दो लड़कियों के साथ अश्लील डबल मीनिंग बातें करते हुए प्रणित मोरे नजर आ रहे हैं। ना सिर्फ डबल मीनिंग बातें हो रही हैं बल्कि वो इस दौरान माइक से अश्लील इशारे कर रहे हैं।
जैसे ही वीडियो सामने आया लोग हैरान हैं और फिर से प्रणित पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जितना ट्रोल प्रणीत किए जा रहे हैं उतना ही खरी खोटी लड़कियों भी सुनाया जा रहा है कि आखिर वो वहां पर क्या करने के लिए गईं थीं?
कैसा है वीडियो?
वीडियो में आप देखेंगे कि एक लड़की प्रणित के पास नजर आ रही है और दोनों कुछ एक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। लड़की कहती है, ''आज रात का सीन सेट करें?'' प्रणित मोरे इतना सुनकर अपने माइक से एक अश्लील इशारा करते हैं और वहां पर सभी हंसने लगते हैं। लड़की शरमा जाती है और इस दौरान एक और लड़की आती है। उसकी हाइट देखकर प्रणित मोरे उसको खली कह देते हैं। प्रणित कहते हैं, ''मैडम ये पंखा साफ कर दो ना। मैं थोड़ा इनको साफ करता हूं।''
ट्रोल कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग काफी भड़के हुए हैं और लगातार ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''समय और प्रणित में कोई फ़र्क नहीं है, दोनों ही अश्लील हैं।'' एक ने लिखा, ''बेटी आई है मां बाप का नाम रौशन करने।'' एक ने लिखा, ''अब महाराष्ट्र पुलिस उसे ठीक कर देगी।'' एक ने लिखा, ''अब महाराष्ट्र पुलिस उसे ठीक कर देगी।'' एक ने लिखा, ''यह शो जल्द ही बंद हो जाएगा।''


Click it and Unblock the Notifications
