..................... एकता कपूर के साथ प्रणति राय प्रकाश का धमाका Pranati rai prakash will play a role in Ekta kapoor's upcoming web series - Hindi Filmibeat

एकता कपूर के साथ प्रणति राय प्रकाश का धमाका- लव आजकल 2 के बाद वेब सीरीज का होंगी हिस्सा

"लव आज कल 2 " में अपने अभिनय से सभी के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री प्रणति राय प्रकाश ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दीं। वे जल्द ही "कार्टेल" नामक एक वेब सीरीज़ में नज़र आने वाली है। इस सीरीज़ में प्रणति एक मुख्य भूमिका निभाने वाली है,और उनके किरदार की बात की जाए तो कहानी उनके असल ज़िन्दगी से बहुत ही अलग है। यह सीरीज़ ऑल्ट बालाजी के ओटीटी प्लेटफॉर्म में आने वाली है। जिसमें रित्विक धनजानी, सुप्रिया पाठक, और तनुज विरवानी जैसे सितारे नज़र आने वाले हैं।

यक़ीनन "कार्टेल" प्रशंसकों के लिए एक मजेदार अनुभव साबित होने वाला है। इस वेब सीरिज़ को सुयश वाधवकर डायरेक्ट कर रहे है। एक्ट्रेस प्रणति "कार्टेल" में अपने किरदार को लेकर काफी उत्साहित है वे कहती है, "मेरा किरदार सुमी मुझसे बहुत अलग है, फिर भी में अपने आपको कनेक्ट कर सकती हूँ।

ekta kapoor, एकता कपूर

में हमेशा से अपने किरदार को एक चुनौती के तौर पर लेती हूँ और खुद उस किरदार को निभाने की पूरी कोशिश करती हूँ। इसीलिए मुझे अपने काम से बहुत प्यार है क्योंकि मुझे इस काम से बहुत कुछ सीखने मिलता है।

मैं सुमी का किरदार दर्शकों के सामने सुन्दर तरीके से पेश करना चाहती हूँ, ताकि मेरे फैन्स भी मेरी तरह उसे अच्छी तरह समझ पाए।" प्रणति के अब तक के सफर की बात जाए तो उनका "इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल" से "लव आज कल 2" तक का सफर साधारण नहीं था।

उन्होंने न केवल मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम कमाया बल्कि एक उत्कृष्ट अभिनेत्री के रूप में भी उभरी। यह पहली बार नहीं है जब वे किसी वेब सीरीज़ में नज़र आने वाली है, इसके पहले वे वेब सीरीज़ 'POSION ' में नज़र आ चुकीं है।

उन्होंने फिल्म "फैमिली ऑफ़ ठाकुरगंज" से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ जिमी शेरगिल और माही गिल नज़र आए थे। इस फ़िल्म के बाद से ही वह किसी अच्छे रोल की तलाश में थी ,और उनकी तलाश इम्तियाज अली की फ़िल्म "लव आज कल 2" पर आकर ख़त्म हुई।

प्रणति ने फ़िल्म में अपने किरदार को बहुत अच्छे तरीके से निभाया और उन्हें निर्देशक इम्तियाज अली से अपने अभिनय को एक नयी दिशा देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 2020 में प्रणति वेब सीरीज के साथ-साथ कई फिल्मों में भी नज़र आने वाली है।जिसका वह जल्द ही खुलासा करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X