Wedding Photos: मशहूर एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड के साथ रचाई गुपचुप शादी, 29 साल की उम्र में पहना सुर्ख जोड़ा

Prakriti Nautiyal Wedding: शादियों के सीजन में कई जाने-माने सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। एक तरफ रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी और दिव्या अग्रवाल-अपूर्व पडगांवकर शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, वहीं सोनारिका भदौरिया ने विकास पराशर से शादी रचा ली। सोनारिका के अलावा एक और अभिनेत्री ने अपने ब्वॉफ्रेंड से गुपचुप शादी रचा ली है।
'बैरिस्टर बाबू' से घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस प्रकृति नौटियाल ने कोर्ट मैरिज कर ली है, वो भी वैलेंटाइन डे पर। 29 साल की एक्ट्रेस 14 फरवरी 2024 को गुपचुप तरीके से ब्वॉयफ्रेंड वंदित शाह की जीवनसंगिनी बनीं। एक्ट्रेस की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
प्रकृति नौटियाल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोर्ट मैरिज की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में दुल्हन प्रकृति और दूल्हेराजा वंदित को कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज करते हुए देखा जा सकता है। दूसरी तस्वीर में शादी के बाद दोनों कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।
प्रकृति नौटियाल ने रजिस्टर्ड मैरिज के लिए लाल रंग का जोड़ा पहना। वह लाल रंग की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। कुंदन के गहने, इयररिंग्स, लाल चूड़े और बालों में लगाए गजरे से अभिनेत्री ने अपने लुक को पूरा किया था। वहीं, उनके दूल्हेराजा वंदित ने गोल्डन फ्लोरल शेरवानी पहनी थी। वेडिंग पिक्चर्स शेयर करते हुए प्रकृति ने लिखा, "हमेशा के लिए साथ।" मानसी श्रीवास्तव समेत सेलिब्रिटीज ने दोनों को शादी की बधाई दी है।
प्रकृति नौटियाल ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में खुलासा किया है कि वंदित की ये दूसरी शादी है। कोविड के दौरान पत्नी के निधन के कुछ समय बाद वंदित की प्रकृति से नजदीकियां बढ़ीं। वह एक्ट्रेस के क्लासमेट के कजिन हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका हमेशा से वंदित पर क्रश था।
प्रकृति ने साल 2010 में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह दिव्य दृष्टि, बैरिस्टर बाबू और पवित्र रिश्ता 2 में नजर आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications