..................... Prakash Jha ropes in Sangram Singh to train Aaditi Pohankar for Aashram - Hindi Filmibeat

आश्रम वेब सीरीज में होगी कुश्ती-अदिति पोहनकर के साथ पहलवान संग्राम सिंह

By Filmibeat Desk

निर्देशक प्रकाश झा की बहुचर्चित श्रृंखला आश्रम का दूसरा अध्याय रिलीज के लिए तैयार हैं । आश्रम को सफल बनाने के लिए हर कलाकारो ने जी तोड़ मेहनत की साथ ही प्रकाश झा ने भी कोई कसर नही छोड़ी। इसी श्रृंखला की सबसे बड़ी कड़ी हैं पम्मी उर्फ अदिति पोहनकर। जो इसमें एक कुश्ती पहलवान बनकर अपने सपने को साकार करने के लिये बाबा के शरण मे आती हैं। इसके लिए प्रकाश झा ने विश्व प्रख्यात कुश्ती पहलवान संग्राम सिंह को चुना ।

कहानी के मुताबिक पम्मी को भारी दिखना था और अदिति का वजन सिर्फ 48 किलो ही था। अदिति कहती है " मैं सोच रही थी कि कैसे मेरा वजन बढेगा? मैं कैसे कर पाऊंगी? क्योंकि मेरा वजन जल्दी नहीं बढ़ता इसीलिए वजन बढ़ाना मेरे लिए एक चुनौती था' । लेकिन मुझे लगा कि तकनीक सीखकर आप अच्छे से अच्छी दाव खेल सकते हो। एक-एक कुश्ती तो 24 मिनट तक चलती थी" ।

Aaditi Pohankar

संग्राम सिंह के बारे में अदिति कहती हैं कि " वो एक महान खिलाड़ी हैं ।उन्होंने मुझे अपने आप पर विश्वास दिलाया और कहा कि तुम चिंता मत करो तुम कर सकती हो' । अदिति के बारे में संग्राम सिंह कहते हैं " वो कुश्ती सीखना चाहती थीं और उसने बहुत उम्दा प्रदर्शन किया। वो ऊर्जा से भरी थी और उसके हौसले बेहद बुलंद थे" । गौरतलब है कि पहले अध्याय की भारी सफलता के बाद, यह 9 प्रांसगिक क्राइम ड्रामा दर्शकों को फिर से उत्साहित करने के लिए आश्रम : दूसरे अध्याय -गहराते रहस्य के रूप में लौट रहा हैं, जो 11 नवंबर को MX Player पर लाइव होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X