15 साल बड़े एक्टर के साथ इस हसीना ने किया लिपलॉक सीन, शूट में लगे 3 दिन

Prachi Desai Ram Kapoor Kissing Scene

Prachi Desai Ram Kapoor Kissing Scene: काफी सारे दर्शकों को सिर्फ ऐसा ही लगता है कि टीवी पर नहीं बल्कि फिल्मों में बोल्ड सीन दिखाए जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर हम टीवी पर बोल्ड सीन की बात करते हैं तो सबसे पहला नाम राम कपूर और साक्षी तंवर का आता है। दोनों को 'बड़े अच्छे लगते हैं सीरियल' में काफी बोल्ड अंदाज में देखा जा चुका है।

इस बोल्ड सीन को देखने के बाद में फैन्स भी काफी ज्यादा नाराज हो गए थे और इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। लेकिन राम कपूर द्वारा एक और ऐसा ही किसिंग सीन फिल्माया गया था जिसको लेकर भी काफी विवाद देखने को मिला था। दरअसल उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई के साथ में किसिंग सीन फिल्माया था और इसको लेकर बवाल भी हुआ।

प्राची देसाई और राम कपूर को टीवी शो 'कसम से' में देखा गया था। दोनों की जोड़ी इस शो द्वारा काफी पसंद की गई थी। लेकिन जब प्राची देसाई ने बॉलीवुड में कदम रखा तो उनको सक्सेस हासिल नहीं हो पाई जितनी उनको एक शो से मिली थी। कहा जाता है कि पहले तो शो में लिप लॉक सीन करने के लिए प्राची ने मना कर दिया था।

इस शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया था कि इस सीन को शूट करने के लिए 3 दिन लग गए थे। उन्होंने इस सीन का वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि जब प्राची ने इस सीन को करने से मना कर दिया था तो 17 साल की बानी को शर्मिंदगी से बचाने के लिए पैशनेट सीक्वेंस के लिए शैडो और लाइट का इस्तेमाल किया गया था।

इसके बाद में यह सीन शूट किया गया था और उस वक्त का यह सबसे मशहूर सीन बन गया था। प्राची देसाई और राम कपूर के इस सेन को टीवी के सबसे बोल्ड सींस में काउंट किया जाता है। इस शो के बाद एक्ट्रेस को 'झलक दिखला जा' में भी देखा गया था। शो को जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया लेकिन वह कामयाबी हासिल नहीं कर पाई। हालांकि अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव है।

More from Filmibeat

Read more about: prachi desai ram kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X