जब इस हसीना ने 15 साल बड़े एक्टर संग दिया इंटीमेट सीन, 3 मिनट तक चला रोमांस, खूब मचा बवाल

Prachi Desai Ram Kapoor Intimate Scene: प्राची देसाई बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक क्यूट अभिनेत्री मानी जाती है और आपको बता दें कि उन्होंने अपनी एक्टिंग के चलते लोगों को भी अपना दीवाना बनाया है। अभिनेत्री ने सिर्फ 17 साल की उम्र में टीवी शो 'कसम से' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में उन्हें बानी के किरदार में काफी पसंद किया गया।
प्राची देसाई ने 'कसम से' सीरियल में राम कपूर के साथ में काम किया था। बता दें कि कब राम कपूर उनसे उम्र में 15 साल बड़े थे और रातों-रात इस सीरियल के चलते प्राची देसाई लाइमलाइट में आ गई थी। सीरियल में दोनों का एक इंटीमेट सीन भी फिल्माया गया था जो कि 3 मिनट लंबा था। इसको शूट करने में भी 3 दिन लगे।
जब 17 साल की प्राची देसाई ने 15 साल बड़े एक्टर राम कपूर के साथ में ऑनस्क्रीन इंटीमेट सीन दिया तो हर तरफ तहलका मच गया। आज भी इस सीन को बोल्ड रोमांटिक सीन में शुमार किया जाता है। एकता कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि प्राची ने इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया था। वह इससे हिचकिचा रही थी।
एकता कपूर ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि प्राची देसाई को इससे डर लग रहा था और इसी के चलते हमने लाइट्स और शैडो का इस्तेमाल करके इस सीन की शूटिंग की। प्राची देसाई ने बाद में फिल्मों में काम करना शुरू किया। लेकिन हमेशा से ही उन्हें ऑनस्क्रीन एक्सपोज, बिकिनी और इंटिमेट सीन देने से परहेज करते देखा गया।
आपको जानकर हैरानी होगी कि प्राची देसाई कास्टिंग काउच का भी शिकार हो चुकी है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत के दौरान बताया था कि उन्हें एक बड़ी फिल्म से ऑफर आया और उनसे कंप्रोमाइज करने को कहा गया। प्राची ने मना किया। यह देखकर फिल्म के डायरेक्टर ने उन्हें खुद कॉल किया और एक्ट्रेस ने इसको ठुकरा दिया।
इतना ही नहीं प्राची देसाई ने इस बात का भी खुलासा किया था कि डायरेक्टर्स ने उन्हें हॉट बनने की भी सलाह दी थी। इसी के चलते उन्होंने फिल्मों में काम करना बहुत कम कर दिया था और सेक्सिस्ट फिल्मों से उन्होंने दूरी बनाई। आज भी प्राची देसाई अपनी खूबसूरती के चलते चर्चा में रहती हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











