सिर्फ ज्ञान ही आपको आपका हक दिलाता है: अमिताभ बच्चन

अपने निजी और व्यवसाय से जुड़े कई राज पर से पर्दा उठाते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि वो जिस समय में कॉलेज जाने के योग्य हुए थे उस समय लोगो के लिए स्नातक की डिग्री काफी मायने रखती थी, केवल स्नातक हो जाना ही लोगो के लिए प्राथमिकता होती थी। अमिताभ ने कहा कि वो शुक्रगुजार हैं कि उन्हें इतने प्यारे और आदर्श माता-पिता मिले जिन्होंने उनके कदमों को कभी भी डगमगाने नहीं दिया। वो असफलताओं के बाद भी डरते नहीं थे इसके पीछे कारण केवल उनके माता-पिता का सिखाया सबक था,जो आज भी उन्हें पूरा याद है।
अमिताभ बच्चन बहुत जल्द आपको केबीसी के नये संस्करण में सोनी पर दिखने वाले हैं। उन्होंने कहा कि केबीसी मेरी जिंदगी का अनमोल हिस्सा बन गया है। इसने भी मेरे ज्ञान के स्तर को बढ़ाया है, केबीसी भी लोगो को सिखाता है कि अगर आपके पास ज्ञान है तो आप अपनी किस्मत खुद लिख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications