'लेस्बियन' हैं पायल और कृतिका मलिक? पोलोमी दास ने किया चौकाने वाला खुलासा, Video Viral

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरु से ही चर्चा में है और इस बार जिस तरह के प्रतियोगी उतारे गए हैं वो धमाकेदार है। हाल ही में पोलोमी दास को घर से बेघर होना पड़ा था। हालांकि जैसे ही वो घर से बाहर आईं तो उनका एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है।
Filmymantramedia से बात कर रही पोलोमी से पूछा गया था कि, क्या पायल मलिक और कृतिका मलिक लेस्बियन हैं? इसके बाद पोलोमी का जवाब चर्चा में है उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है कि सोशल मीडिया पर चर्चा शुरु हो गई है।
पोलोमी ने इस बात को सीधे सीधे रिजेक्ट कर दिया है और रिपोर्टर को हल्के से चिल्ला भी दिया। पोलोमी ने इस सवाल पर कहा, ''हट्ट.. ऐसा नहीं है यार, वो बहन जैसी हैं दोनों। मुझे लगता है बहनों के लिए ये शब्द इस्तेमाल करना सही तरीका होगा। हां पर मुझे लगता है कि दोनों काफी अच्छी साथी हैं एक दूसरे की।''
इसके बाद रिपोर्टर पूछता है, 'क्या इस तरह की रिलेशनशिप सोसाइटी के लिए अच्छी हैं?' इसपर पोलोमी कहती हैं, ''मुझे नहीं पता।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''रिपोर्टर कितने पारिवारिक सवाल पूछ रहा है..।'' एक ने लिखा, ''जो जैसा होता है दूसरो को भी वही समझता है।'' एक ने लिखा, ''सब छोड़ो ये इंटरव्यू जो ले रहा है वो है कौन लड़का या लड़की या क्या???'' एक ने लिखा, ''तुम गे ठीक हो लेकिन अपने काम में न्यूट्रल रहो हर जगह एलजीबीटी क्यों घुसाना।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
बेघर होने से पहले शिवानी से पोलोमी की हुई थी लड़ाई
पोलोमी की बात करें तो नागिन 6 की एक्ट्रेस को हाल ही में शिवानी कुमारी के साथ एक बदसूरत बहस में देखा गया था, जब शिवानी ने उन्हें 'ऐसी लड़की' कहा था। पोलोमी ने वीकेंड का वार एपिसोड में होस्ट अनिल कपूर के सामने भी इस मुद्दे को उठाने की कोशिश की, हालांकि, उनसे पूछा गया कि उन्होंने शो का कौन सा सीजन देखा है कि वह 'ऐसी लड़की' का मुद्दा उठा रही हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











