सारेगामापा लिटिल चैंप्स सीजन 9 को जज करेंगी नीति मोहन, मां बनने के बाद बतौर जज होगी वापसी
नीति मोहन सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 के साथ जज के रूप में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह अनु मलिक और शंकर महादेवन के साथ इस शो को जज करेंगी। नीति इससे पहले अन्य कई रियलिटी शोज के जजिंग पैनल में रह चुकी हैं। लेकिन मां बनने के बाद, अब वह पहली बार सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन 9 की जज बनेंगी।
नीति और अभिनेता निहार पांड्या ने 15 फरवरी, 2019 को हैदराबाद में शादी की। वहीं, साल 2021 में वो मां- पिता बने। नीति के बेटे का नाम आर्यवीर है। लंबे समय के बाद नीति जज की कुर्सी पर बैठने वाली हैं।

नीति का कहना है कि उन्हें रियलिटी शो का हिस्सा बनने में मजा आता है। उन्होंने कहा, "मुझे इन शो के माध्यम से नई प्रतिभा देखने को मिलती है और यही मुझे सबसे अच्छा लगता है। इस शो के साथ मैं भी अपने देश के अद्भुत प्रतिभाओं को देख सकूंगा। मुझे खुशी है कि मैं उन्हें लाइव देख पाऊंगी। मै भी कई साल पहले एक सिंगिंग शो की प्रतियोगी रही हूं, इसलिए मैं पूरी तरह से समझती हूं कि ये बच्चे क्या महसूस करते हैं और वे किस परीक्षा और तनाव से गुजरते हैं। मैं पूरी तरह से उनसे संबंधित हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











