बिग बॉस : शो के बाद समीर करेंगे शादी

इस रिएलिटी शो में उनके शामिल होने पर नीलम की प्रतिक्रिया के विषय में पूछने पर समीर ने कहा, "उन्होंने बहुत प्रोत्साहित किया लेकिन वह इतना घबराई हुई थीं कि लग रहा था जैसे मैं करगिल युद्ध के लिए जा रहा हूं। उन्होंने मेरे लिए यहां आना कठिन बना दिया था लेकिन मैं शांत था और सोच रहा था कि छुट्टियों के लिए वहां जा रहा हूं।"
समीर ने मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' में एक समलैंगिक फैशन डिजाइनर की भूमिका की थी और करन जौहर की 'आई हेट लव स्टोरीज' में एक निर्देशक के रूप में दिखे थे। समीर अब अपने वास्तविक जीवन में भी एक निर्देशक बनने के लिए तैयार हैं।
बयालीस वर्षीय समीर कहते हैं, "मैं काफी लम्बे समय से एक पटकथा पर काम कर रहा हूं। अब पटकथा तैयार है। मुझे मेरे दिमाग में जो कलाकार हैं उनसे सम्पर्क करना है लेकिन यह सब 'बिग बॉस' के बाद होगा। मैं इस फिल्म का निर्देशन भी करूंगा। कम से कम मेरी तो यही योजना है।"समीर कहते हैं कि उनके पास 'बिग बॉस' के पहले के कार्यक्रमों में भी शामिल होने का प्रस्ताव आया था लेकिन तब वह इसके लिए तैयार नहीं थे।


Click it and Unblock the Notifications











