'बिग बॉस 8' से आउट सुकीर्ति को पड़े दाल-रोटी के लाले!
कलर्स के सबसे विवादित शो में से एक 'बिग बॉस 8' से बहुत जल्द आउट होने वाली अदाकारा सुकीर्ति कांडपाल इन दिनों बेरोजगार हैं। सुकीर्ति कांडपाल को समझ नहीं आ रहा है कि वो अब क्या करने वाली हैं। लेकिन इन सारी बातों से वो परेशान नहीं होने वाली हैं और अपने आप को रिलैक्स करने के लिए वह पहले एक छोटे से हॉलीडे पर जाएंगी।
सुकीर्ति कांडपाल इन दिनों बेरोजगार हैं
शो से आउट होने वाली सुकीर्ति ने कभी उम्मीद नहीं की थी कि 'बिग बॉस' में उनका सफर इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा।
'बिग बॉस' का सफर काफी छोटा
सुकीर्ति ने कहा, "मैंने 'बिग बॉस' में जाने से पहले टेलीविजन का अपना सारा काम पूरा कर लिया था। अब मैं बाहर आ गई हूं, तो देखना पड़ेगा कि आगे क्या करूंगी। बिगबॉस में जाने से पहले मेरी एक धारावाहिक से गंभीर बात चल रही थी, अब पता नहीं क्या होगा, लेकिन मैं कहीं भी बातचीत बढ़ाने से पहले हॉलीडे पर जाना चाहूंगी।"
सुकीर्ति पूर्व में 'प्यार की ये एक कहानी' और 'दिल मिल गए' सरीखे धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 'बिग बॉस' के घर में कई हस्तियों के साथ रहकर मजा आया।
सुकीर्ति के दर्द की कहानी को पढ़ने के लिए आपको नीचे की स्लाइडों पर क्लिक करना पड़ेगा...


Click it and Unblock the Notifications











