देसी गर्ल बनकर आईं बिग बॉस में पॉर्न स्टार सन्नी लियोन
आज रात लाखों लोगों की नज़रे कलर्स के रियेलिटी शो बिग बॉस पर ही टिकी रहेंगी। जी हां आज इस घर में पॉर्न स्टार सन्नी लियोन की इंट्री दिखाई जाएगी। शो के पहले दिन वो देसी गर्ल के गेटअप में नज़र आएंगी। जी हां वो लहंगे और चोली पहन कर डोली में सवार होकर इस घर में कदम रखने वाली हैं।
वैसे तो इस पॉर्न स्टार की इंट्री बिग बॉस के घर में शनिवार को ही हो चुकी है घर में जाते समय वो ट्रेडिशनल इंडीयन ड्रेस लहंगे और चोली में दिखाई देंगी। इनकी इंट्री कुछ अलग ही अंदाज में हुई वो भी डोली में, डोली से उतर कर उन्होंने टशन फिल्म के छलिया सॉग पर डांस भी किया।
वैसे इस बाला को बिग बॉस की टीआरपी को बढ़ाने के लिए बुलाया गया था। लोग उनसे यह उम्मीद कर रहे थे कि वो कुछ बिंदास कपड़ों में इस घर में जाएंगी लेकिन पहले दिन ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। अमेरिका के कई रिएलिटी शोज़ में हिस्सा ले चुकी लियोन को फैशन मैगजीन मेक्सिम ने 2010 में विश्व के टॉप 12 पॉर्न स्टार की लिस्ट में शामिल किया था।


Click it and Unblock the Notifications












