बिग बॉस के घर सेक्स बम!

बिग बॉस के घर में पूजा मिश्रा, महक चहल, अमर उपाध्याय, आकाश दीप, श्रद्धा शर्मा की हरकतों से ऊब चुके दर्शकों को सनी की उपस्थिति से कुछ नयापन मिल सकता है। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाली सनी पहली पोर्न स्टार हैं, जो किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगी। उनके माता-पिता करीब 32 साल पहले दिल्ली से कैलिफोर्निया में जाकर बस गए थे।
1981 में जन्मी सनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मॉडलिंग में कोई खास मुकाम नहीं बना पाई। आगे चलकर सनी ने पोर्न उद्योग में खुद को स्थापित करने में सफल रहीं। उनके चेहरे ने पोर्न उद्योग में उन्हें सफलता दिलाई। 2010 में मैक्सिम पत्रिका ने उन्हें शीर्ष 12 पोर्न स्टार में शामिल किया था। पैंटहाउस समेत कई वयस्क पत्रिकाओं के कवर पेज पर वह छा चुकी हैं। उनको बॉलीवुड फिल्मों के प्रस्ताव भी मिले, लेकिन सनी की फीस के चलते निर्माताओं ने हाथ पीछे खींच लिए थे।


Click it and Unblock the Notifications











