DHAMAKA: 2018 में होगा सबसे बड़े कंट्रोवर्शियल टीवी शो का कमबैक!
बिग बॅास 11 के बाद आपको एक बड़ा धमाका देखने को मिलेगा। जी हां. तैयार हो जाइए। एक बार फिर से हो रही है टीवी पर अब तक के सबसे कंट्रोवर्शियल टीवी शो की वापसी।
ऐसी खबर है कि कलर्स रियलिटी शो की बढ़ती हुई टीआरपी को देखते हुए स्वयंवर 4 की प्लानिंग कर रहे हैं। इस शो की बात की जाए तो यह शो टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल और लोकप्रिय शो माना जाता है।

इससे पहले राहुल महाजन,राखी सावंत की इस शो में सगाई हुई थी। इसके बाद रतन राजपूत ने भी इस शो में अपना हमसफर खोज निकाला था। ऐसी खबर है कि अब नए साल में स्वंयवर के सीजन 4 की वापसी मुमकिन है।
आपको बता दें कि इस शो मे शादी करने के लिए सेलिब्रिटी को अच्छी रकम दी जाती है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन सा सेलिब्रिटी इस बार टीवी पर शादी रचाता है।
चलिए फिर बिना समय गंवाए टीवी के उन टॅाप कंटोवर्सी से लकदक शो की बात करते हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं।
यहां देखिए एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications












