Wow..संजय दत्त की कमबैक फिल्म...लेकिन हीरो होगा ये हिट एक्टर

झलक दिखला जा 9 के स्टार सिद्धांत गुप्ता भूमि में अदिति राव हैदरी को रोमांस करते हुए नजर आयेंगे। यह उनके करियर के लिए बड़ा ब्रेक है। सिद्धांत पहले ऐसे एक्टर नहीं हैं, जिन्हें किसी बड़ी फिल्म में कास्ट

टीवी इंडस्ट्री किसी भी स्टार की तकदीर बदलने में माहिर हैं। यही वजह है कि टीवी का एक और नामी एक्टर अब हिंदी सिनेमा में दोबारा दस्तक देने जा रहे हैं। संजय दत्त की कब बैक फिल्म भूमि में सिद्धांत गुप्ता नजर आयेंगे।

गौरतलब है कि सिद्धांत की यह पहली फिल्म नहीं है। इससे पहले वह दो हिंदी फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं। साल 2013 में उन्होंने टुटिया दिल से बॅालीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक दिन भी नहीं टिक पायी। इसके बाद उन्होंने बदमाशियां फिल्म साइन की। इस फिल्म का भी हाल उनकी डेब्यू फिल्म जैसा ही रहा है।

हिंदी सिनेमा में अपनी बिखरी हुई किस्मत लेकर उन्होंने टीवी इंडस्टी का रुख किया। टशन -ए इश्क में उन्होंने मुख्य किरदार निभाया। इस शो में भी वह ज्यादा दिन तक टिक नही पाए। इस शो को बीच में छोड़ते हुए उन्होंन झलक दिखला 9 में नई शुरुआत की।

झलक ने उनके सितारे बुलंदी पर पहुंचा दिए। नतीजन, उमंग कुमार की भूमि में वह अदिति राव हैदरी के अपोजिट दिखाई देंगे। सिद्धांत गुप्ता की जिंदगी में यह फिल्म बहुत बड़ा ब्रेक लेकर आयी है। संजय दत्त इस कम बैक फिल्म को सिद्धांत अपने लिए भी बहुत बड़ा कम बैक मान रहे हैं।

इस फिल्म से जुड़े कई बड़े नामों ने भूमि को शूटिंग से पहले सुर्खियों में पहुंचा दिया है। फिलहाल, इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग आगरा में शुरू हो गई है। शेखर सुमन, शरद केलेकर के साथ अब सिद्धांत भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं।

बहरहाल, सिद्धांत ऐसे पहले एक्टर नहीं हैं। ऐसे कई टीवी एक्टर और एक्ट्रेस हैं,जिन्हें बड़े पर्दे पर लांच होने के लिए बड़ा बैनर मिला है।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay dutt aditi rao hydari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X