इस टीवी फेमस एक्टर ने दिया पत्नी को धोखा, कई लड़कियों संग बनाए रिश्ते, अब हुआ पछतावा तो छलके आंसू

Popular Tv actor cheat his wife now regret: टीवी एक्टर अमित टंडन पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में नहीं रहे हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ ऐसा शेयर किया है। जिसने हर तरफ सनसनी पैदा कर दी है।
इंडियन आइडल 1 से अपना करियर शुरू करने वाले अमित टंडन सिंगिंग के अलावा एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। वह 'ये हैं मोहब्बतें', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'दिल मिल गए' जैसे कई सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन फिलहाल तो अमित टंडन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हेडलाइन्स में आ गए हैं।
दरअसल हाल ही में अमित ने खुलासा किया है कि वह अपनी पत्नी को धोखा दे रहे थे। उन्होंने अपनी पत्नी को चीट किया है। जी हां, सिद्धार्थ कन्नन के इंटरव्यू में अमित टंडन ने अपनी शादी और करियर को लेकर बात की। उन्होंने करण पटेल के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया।
इस दौरान एक्टर ने यह स्वीकार किया कि साल 2017 में तालक लेने और साल 2023 में सुलह करने से पहले उन्होंने कई महिलाओं के साथ डेट किया कर अपनी पत्नी को धोखा दिया था।
अमित टंडन ने कहा कि वह गर्म दिमाग की स्कॉर्पियन है और मैं भी मेष राशि वाला एक गर्म दिमाग वाला आदमी हूं। इसीलिए हम दोनों लड़ते रहते थे और जब भी हम लड़ते कोई भी हमें शांत नहीं करवाता। हम परिवार के साथ रहते तो हम अलग- अलग कमरों में रहते थे। इसका कोई रिजल्ट नहीं निकला। बल्कि रिश्ते में दरार और बढ़ गईं।
मैंने अपनी इच्छाओं को कई बार अपने ऊपर हावी होने दिया इससे हमारा रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। टंडन ने आगे कहा कि साल 2007 में वह रूबी टंडन के साथ रिश्ते में आए और 2017 तक धीरे-धीरे सब खराब होता रहा। रिश्ते इतने बिगड़ गए कि हमारा तलाक हो गया, लेकिन बाद में फिर दोनों ने साल 2023 में शादी की ली। अमित ने बताया कि उस समय चीजें संभाल पाना मुश्किल हो गया था, लेकिन भगवान की कृपा से अब से ठीक हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











