..................... POPULAR Child Actor Shivlekh Singh Dies In Car Accident Near Raipur - Hindi Filmibeat

ससुराल सिमर का के इस मशहूर चाइल्ड एक्टर की सड़क हादसे में मौत, शॅाकिंग खबर!

संकटमोचन हनुमान और सुसराल सिमर जैसे टीवी शो का हिस्सा रह चुके बाल कलाकार शिवलेख सिंह की एक एक्सीडेंट में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के रायपुर जिसे में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 14 साल के शिवलेख सिंह की मौत हो गई।

इस घटना में उनके माता-पिता समेत तीन लोग घायल हुए हैं। लेकिन शिवलेख को नहीं बचाया जा सका है। रायपुर में ये बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने इस मामले में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धसरीवां थाना क्षेत्र ते अंतर्गत कार औ ट्रक के बीच हुए टक्कर में कार सवाल और चाइल्ड एक्टर शिवलेख सिंह की मौत हो गई।

Shivlekh Singh

उनकी मां लेखना सिंह, पिता शिवेंद्र सिंह और एक अन्य व्यक्ति नवीन सिंह घायल हुए हैं। शेख ने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को जानकारी मिली है कि शिवले और उनके परिजन एक कार में सवार होकर बिलासपुर से रायपुर के लिए रवाना हुए थे।

धरसीवां थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल वहां पहुंची। घायलों और शव को अस्पताल पहुंचाया गया।

इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ट्रक चालक की खोज कर रही है। बता दें कि रायपुर में कुछ स्थानीय अखबार और चैनल में शिवलेख इंटरव्यू देने वाले थे।

बहरहाल, आपको बता दें कि अब तक इन सभी टीवी स्टार्स ने अपने बेहद करीबी को इस साल खो दिया है...यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X