..................... लोकप्रिय एक्टर मुकेश खन्ना का मौत की अफवाह पर भड़का गुस्सा, देखिए वीडियो Popular actor Mukesh Khanna angry on people who spread death rumours watch video - Hindi Filmibeat

मौत की अफवाह पर बुरी तरह भड़के मुकेश खन्ना- क्या आपके घर में मां-बाप, भाई-बहन नहीं हैं VIDEO

By Filmibeat Desk

लोकप्रिय अभिनेता मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया के जरिए कड़ी फटकार लगाई है। इसकी वजह है उनके निधन की अफवाह। कुछ दिन पहले ये खबर आयी थी कि मुकेश खन्ना कि निधन हो गया है। इस पर सफाई देते हुए मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार मुकेश खन्ना ने कहा था कि मैं कई घंटों तक अपनी मौत की झूठी खबर का सच बताने के लिए संघर्ष करता रहा।

मेरी इकलौती बहन कमल कपूर का दिल्ली में निधन हो गया है। हम सब गहरे दुख में हैं। इस पूरे मामले को सात दिन हो जाने के बाद मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड कर उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है, जिन्होंने उनके निधन की झूठी खबर फैलाई थी।

Mukesh Khanna

मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के लिए कैप्शन लिखा है कि किसने फैलाई मौत की झूठी खबर। वो बोलते हुए दिख रहे हैं कि बहन के निधन के शो में सात दिन खामोश रहने के बाद आज अपनी खामोशी तोड़ रहा हूं। सात दिन से मैंने अपनी जुबान बंद रखी थी। आज मैं अपनी जुबान खोल रहा हूं और पहला सवाल उन लोगों से पूछ रहा हूं जिन्होंने मेरी मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर फैलाई।मुकेश खन्ना ने कहा कि मैं चेतावनी देता हूं इस गंदी आदत से बाहर निकलिए।

यहां देखिए मुकेश खन्ना का पूरा VIDEO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X