DABH : ओह गॉड...क्या एक मौत होने वाली है राठी परिवार में !
स्टार प्लस के शो दीया और बाती में राठी परिवार पर एक के बाद एक मुसीबतों का पहाड़ टूटता ही जा रहा है। पूर्वी ने पूरे परिवार का जीना मुहाल कर दिया है।
इस बार पूर्वी राठी परिवार से बदला लेने के लिए खुद की जान को जोखिम में डालने पर उतर गई है।
बता दें कि पूर्वी का असली चेहरा पूरे परिवार के सामने तब आया जब उसने एमिली पर चाकू से हमला करने की कोशिश की।
जैसे ही पूर्वी एमिली को अपना शिकार बनाने की कोशिश में थी कि पूरे परिवार ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और संध्या ने एमिली को बचा लिया।
इसके बाद पूर्वी ने सभी को ब्लैकमेल किया और खुद पर कैरोसीन डालकर खुद को जलाने की कोशिश कर रही है और साथ ही कह रही है कि वो पुलिस के सामने राठी परिवार पर दहेज का इल्ज़ाम लगाएगी।


Click it and Unblock the Notifications