इंडियन आईडल से सिंगिंग बर्ड पूर्वी हुई बाहर

18 अगस्त की रात को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में चंडीगढ़ की पूर्वी कौतिश इंडियन आईडल के सफर से बाहर हो गईं। पूर्वी के बाहर होने से शो के सभी जजेस को काफी दुख हुआ लेकिन सुनिधी चौहान काफी ज्यादा निराश हुईं। सुनिधी को इतना दुख हुआ की उनकी आंखों में आंसू तक आ गए।
इस एपिसोड में इंडियन आईडल 5 के प्रतिभागी स्वरूप, भूमिका, राकेश और शिवम भी आए और उन्होने इंडियन आईडल 6 के चारों प्रतिभागियों के साथ मिलकर गाना गाया। भूमिका ने पूर्वी के साथ, राकेश ने देवेन्द्र के साथ, स्वरुप ने अमित के साथ और शिवम ने विपुल के साथ। सभी की आवाज ने इंडियन आईडल के जजेस को काफी इम्प्रेस किया लेकिन एपिसोड के अंत में जब रिसल्ट अनाउंस हुआ तो पूर्वी संग भूमिका भी काफी दुखी हुईं।
पूर्वी कौतिश ने इस शो के अब तक के अपने सफर में शो के जजेस आशा ताई, सुनिधी चौहान और अनु मलिक को अपनी आवाज से काफी इम्प्रेस किया है। अनु मलिक पूर्वी को हमेशा से स्टार कहते रहे हैं। शो के दौरान कई बार पूर्वी की आवाज को सुनकर शो में आए गेस्ट बहुत प्रभावित हुए। शो की शुरुआत में जब एक्ट्रेस आशा पारिख सेट पर आई थीं तो उन्होने कहा था कि उन्हें पूर्वी का आवाज बहुत पसंद है और साथ ही उन्होने पूर्वी की सफलता की कामना भी की थी। पूर्वी का सपना था कि वो इंडियन आईडल बनकर अपनी मां का सपना पूरा करे लेकिन 18 अगस्त के एपिसोड में उसका ये सपना टूट गया।
पूर्वी ने एक एपिसोड के दौरान कहा था मैं एक संगीतप्रेमी परिवार से हूं। मेरी मां वीनू कोतिश मेरी प्रेरणा हैं। पूर्वी ने अपनी मां की इच्छा से ही पाश्चातय संगीत की ट्रेनिंग ली थी। साथ ही उन्हें पॉप, कंट्री, क्लासिक और हिन्दी गानों की भी बहुत अच्छी समझ है।
पूर्वी ने एक इंटर्व्यू में बताया "मैने क्लासिक संगीत की शुरुआती ट्रेनिंग अपनी मां से ली थी और उसके बाद मैने अपना रॉक बैंड बनाया। कठिन परिश्रम ने मुझे इंडियन आइडल में आने का मौका दिया।"इंडियन आईडल के जजेस के बारे में बताते हुए पूर्वी ने कहा "सलीम बहुत ही शांत स्वभाव के हैं, सुनिधी बहुत सीधा बोलती हैं, अनु मलिक बहुत जजमेंटल हैं और लता मंगेशकर और आशा भोंसले सबसे स्वीट हैं। मेरा सपना था कि मैं इन लोगों के सामने गाना गाउं।"


Click it and Unblock the Notifications











