'खतरों की खिलाड़ी' पूनम पांडे ने वादा पूरा किया पर अधूरा
अपनी न्यूड फिलॉसफी पर गहराई से यकीन करने वाली पूनम पांडेय, याना गुप्ता के नौ पैंटी किस्से का दूसरा चैप्टर हैं। बस फर्क सिर्फ इतना है कि याना गुप्ता ने बिना किसी पूर्व चेतावनी को वह कर दिखाया जो किसी ने सोचा ना था। जब कि पूनम पांडेय सिर्फ निर्वस्त्र होने का दावा कर सुर्खियों में छा गईं।
मीडिया वाले अपने कैमरे और पेन लेकर उनके पीछे इस कदर दौड़े कि उन्हे 'खतरों का खिलाड़ी' ही बना दिया। विश्व कप से पहले तक पूनम पांडेय को पहचानने वाले इक्का-दुक्का ही था लेकिन भारत के विश्व कप जीतने पर स्टेडियम में नग्न हो जाने का दावा कर पूनम ने अपनी विशिष्ट पहचान बना ली। वो स्टेडियम में तो अपना वादा नहीं पूरा कर सुकीं लेकिन 'खतरों के खिलाड़ी' के प्रतिभागी के तौर पर जब वह लांच में स्टेज पर उतरीं तो मीडियावालों ने उन पर सवालों की झड़ी लगा दी।
पूनम ने पहले ही बता दिया था कि बीसीसीआई की अनुमति ना मिलने के कारण वह अपनी वादा नहीं पूरा कर सकीं। इसलिए मीडियावालों के सवालों का जवाब देने के बजाय उन्होने अपनी जैकेट उतार अपनी काली बिकनी के दर्शन करा दिए। इस तरह पूनम ने दर्शकों तक अपनी संदेशपहुंचा दिया कि आज नहीं तो कल वो अपने प्रशमसकों से किया गया वादा जरूर पूरा करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











