बिग बॉस से 3 करोड़ मांग रहीं पूनम पांडे, देने चाहिये क्या?
ट्विटर क्वीन पूनम पांडे के भाव आजकल कुछ ज्यादा ही बढ़े हैं। पहले तो पूनम सिर्फ ट्विटर के जरिये ही राज करती थीं लेकिन हाल ही में नशा फिल्म से बॉलीवुड में भी उनकी एंट्री हो गयी है और तभी से पूनम ने खुद को बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेसेस में गिनना शुरु कर दिया है तभी तो उन्होंने बिग बॉस में एंट्री करने के लिए पूरे 3 करोड़ रुपये की मांग की। पूनम पांडे को बिग बॉस में लाने के लिए बिग बॉस की टीम पिछले की सीजन से कोशिश कर रही है। इस बार वो आखिरकार तैयर हुई भी हैं तो वो भी पूरे 3 करोड़ रुपये में। लेकिन बिग बॉस का बजट सिर्फ सवा दो करोड़ ही है इस वजह से पूनम ने बिग बॉस को एक बार फिर से ना कर दी है।
पूनम पांड ने शर्त रखी है कि वो 3 करोड़ से नीचे में बिग बॉस करेंगी ही नहीं। लेकिन बिग बॉस की टीम उन्हें इतने रुपये नहीं दे सकती है। हालांकि पूनम के आने से बिग बॉस की टीआरपी यकीनन ऊंचाई को छुएगी लेकिन इसके लिए इतनी बड़ी रकम का इनवेस्टमेंट करना थड़ा मुश्किल है। पूनम पांडे को भी पता है कि उन्हें लेने का मतलब है कि बिग बॉस 7 अब तक सबसे ज्यादा टीआरपी वाला सीजन होना। लेकिन वो भी कुछ कम नहीं हैं। उन्हें खुद की सो कॉल्ड स्टार पावर का यूज करना भी अच्छी तरह से आता है। उनका मानना है कि सलमान खान जो कि शो के होस्ट हैं अगर उनकी वजह से बिग बॉस एक ब्रांड है तो पूनम पांडे भी एक ब्रांड हैं और उनकी वजह से बिग बॉस की टीआरपी पहले से कहीं अधिक हाई हो सकती है।
पूनम पांडे की इस शर्त पर अभी बिग बॉस की टीम के बीच विचार विमर्श हो रहा है। अभी तक किसी ने कोई डिसीजन नहीं लिया है। ये भी हो सकता है कि बिग बॉस की टीम कुछ और निगोसिएशन करने के लिए दोबारा पूनम से संपर्क करे। लेकिन आखिरी फैसला तो पूनम के ही हाथों में है। सवाल आपसे- क्या बिगबॉस को पूनम पांडे की यह शर्त मान लेनी चाहिये?


Click it and Unblock the Notifications