बिग बॉस 5 में स्पेशल गेस्ट बनीं पूनम पांडे!

इन्हीं हॉट लोगों में से एक हो सकती थीं, बिकनी मॉडल पूनम पांडे। लेकिन अफसोस उन्हें 14 प्रतिभागियों में जगह नहीं मिली। लेकिन अब खबर आ रही है तकि पूनम पांडे को बिग बॉस सीजन 5 में एक स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल किया जा सकता है।
और आपको बता दें कि पूनम इस शो में उसी रूप में दिखायी देगीं, जिस रूप के लिए वो जानीं जाती है यानी कि बिकनी गर्ल के रूप में। शो के लिए पूनम पांडे ने भारी कीमत वसूली है, इसलिए वो शो में बहुत ही बिंदास रूप में नजर आने वाली हैं।
इसके पहले सीजन में भी पामेला एंडरसन को स्पेशल गेस्ट बनाया गया था जिससे शो को जबरदस्त टीआरपी मिली थी। उम्मीद है कि पूनम के आने से शो को फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि ये वो ही पूनम पांडे हैं जिन्होंने विश्वकप के दौरान टीम इंडिया के लिए न्यूड होने की बात कही थी। हालांकि उस समय तो उन्होंने कुछ नहीं किया लेकिन बाद में अपनी सेमीन्यूड तस्वीरें टि्वटर पर डालकर तहलका मचा दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











