पूनम पांडे के घर में लगी आग, लोग बोले- कपड़े पहने के रहा करो, कभी अचानक भागना पड़ गया तो..

Poonam Pandey Fire: इंटरनेट सेंसेशन पूनम पांडे को आप सभी जानते हैं। विवादों से उनका पुराना नाता है। आखिरी पार 'लॉक अप' में देखा गया था। अब उनके घर पर आग लग गई है। अंदर रखा आधे से ज्यादा सामान जलकर खाक हो गया है। उसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि वाकई डरावनी है। हालांकि बताया जा रहा है कि कोई हताहत नहीं हुआ है। उनका पालतू कुत्ता घर में था, जिसे बचा लिया गया है। वह अब एक्ट्रेस की बहन के पास है और ठीक है। फिलहाल फायर डिपार्टमेंट की तरफ से इस मामले की जांच हो रही है कि आग लगने का कारण क्या है।
घर में मौजूद नहीं थी हसीना
दरअसल, पूनम पांडे जब अपने अपार्टमेंट में नहीं थीं, तब ये आग लगी, जिसके बाद वहां की सोसाइटी का एक लड़का, जिसका नाम राजन बताया जा रहा है, उसने फायर ब्रिगेड को कॉल किया। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्होंने आग पर काबू पाया। वहीं, एक्ट्रेस के घर पर उनका पालतू कुत्ता सीजर, बच गया है। नौकरानी ने उसे बचा लिया और उनकी बहन को सौंप दिया।
बेडरूम की तस्वीरें वायरल
पूनम पांडे के घर की तस्वीरें पपाराजी अकाउंट 'विरल भयानी' ने शेयर की हैं। इसमें बेडरूम की एक फोटो है। जिसमें एसी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। उस दीवार की भी हालत एकजम खराब हो गई है। ऐसा लग रहा है कि मानो एसी में कुछ शॉट सर्किट हुआ है। वहीं, दूसरी फोटो में पूनम की सोसाइटी की तस्वीर है, जिसमें बताया गया है कि 16वें माले पर एक्ट्रेस रहती हैं। वहीं, एक वीडियो भी है, जिसमें जले वाले हिस्से को करीब से दिखाया गया है।
रहे हैं ऐसे रिएक्शन
वहीं, इस पोस्ट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, 'भगवान का शुक्र है कि परिवार के सदस्य और उनका पालतू कुत्ता सुरक्षित है।' एक ने लिखा, 'भगवान की कृपा से वहां नौकरानी थी, जिसने कुत्ते को बचा लिया।' वहीं, कुछ लोगों ने असंवेदनशीलता दिखाई और काफी खराब बातें भी लिखीं। कुछ ने तो ये भी पूछा कि पूनम बची तो नहीं! एक यूजर ने लिखा, 'कपड़े पहने के रहा करो, कभी अचानक भागना पड़ गया तो।'


Click it and Unblock the Notifications