प्रेग्नेंसी में पूनम पांडे खा रही लोगों की भर भर गालियां, इस गंदी हरकत से भड़क उठे फैंस

Poonam Pandey April Fool Pregnancy: पूनम पांडे ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को हैरान कर दिया था और प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की थी। इसके बाद ही बधाईयों और शुभकामनाओं कि सिलसिला शुरू हो चुका था। साथ ही तमाम फैंस उनके पति या बॉयफ्रेंड का नाम जानने के लिए काफी एक्साइडेट दिखाई दे रहे हैं।

Poonam Pandey April Fool Pregnancy

प्रेग्नेंसी के ऐलान से बनाया अप्रैल फूल

हालांकि इस सभी के पूनम पांडे ने एक बार फिर से अपने फैंस का दिल तोड़ दिया है और ऐसे वीडियो शेयर किया है जिससे उनके फैंस और भी ज्यादा गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, पूनम पांडे ने कहा है कि वो प्रेग्नेंट नहीं है और सिर्फ अपने फैंस के साथ अप्रैल फूल प्रैंक कर रही थीं। पूनम पांडे की बेबी बंप वाली तस्वीरें AI से बनाई गई थीं।

पूनम पांडे ने शेयर किया लेटेस्ट वीडियो

पूनम पांडे ने अपने नया वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "दोस्तों आप सभी का प्यारी सी विशेज के लिए शुक्रिया लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। आज अप्रैल फूल डे है। प्रैंक था यार। वैसे ही वॉर चल रहा है पूरी दुनिया स्ट्रैस में है। मैंने सोचा तुम लोगों को थोड़ा सा एंटरटेन करती हूं। मैं ठहरी पूनम पांडे मेरा हक बनता है आप लोगों को शॉक करने का। तो बस इतना सीरियसली मत लो यार लाइफ को। थोड़ा चिल मारो। हैं ना। अप्रैल फूल बनाया तो उनको गुस्सा आया।"

पूनम पाडे की मौत की अफवाह

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे ने अपने फैंस के साथ गंभीर मजाक किया है। बल्कि इससे पहले तो उन्होंने हद ही कर दी थी। फरवरी 2014 में उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी मौत की अफवाह उड़वा दी थी। इसके बाद सामने आकर उन्होंने इसे सर्वाइकल कैंसर का अवेयरनेस कैंपेन बताया। इसका लाखों लाख लोगों ने विरोध किया था।

More from Filmibeat

Read more about: poonam pandey bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X