बिग बॉस में शुरू हुआ पूजा वॉर

Pooja mishra-pooja bedi
बिग बॉस में कल पूजा मिश्रा और पूजा बेदी के आपसी टकरार को दिखाया गया। आप सब ने देखा कि सभी घरवालों ने रात भर साइकिल चलाई। पूजा मिश्रा ने भी इस काम में अपना योगदान दिया। वह सुबह आराम कर रही थी तभी कैप्टन का बुलावा आ गया कि उसे साइकिलिंग करनी है।

पूजा ने इस बात पर कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है और वह साइकिलिंग नहीं कर पाएगी। पूजा के इस तरह के जवाब से सारे घर वाले नाराज हो गये। खैर साइकिलिंग करते-करते सभी घरवाले अंतिम पड़ाव पर यानी की चेन्नई पहुंच गए।

यहां पर उन्हें एक और टास्क दिया गया इसमें एक प्रतियोगी को कोरियोग्राफर बनना था, वह 6 डांसर को चुनेगा जो एक तमिल गाने पर डांस करेंगे। लक्ष्मी को कोरियोग्राफर बना दिया गया। साथ ही गाना भी बिग बॉस की तरफ से दिया गया जिसे बाकी सदस्यों को याद करने थे और गाना भी था।

इसी बीच सोनाली को कन्फेशन रूम बुलाया गया, दशहरे के उपलक्ष्य में बिग बॉस ने सभी घर वालों के लिए मिठाई दी। साथ ही एक बोर्ड भी दिया है जिस पर घर वालों को अपना बजट तैयार करने को कहा गया। बिग बॉस ने टास्क को सफलतापूर्वक करने के लिए तीन हजार अतिरिक्त पाइंट्स दिए।

बजट जब तैयार किया जा रहा था तभी स्क्रीन पर लिखा आता है कि यदि पूजा मिश्रा का लगेज चाहिए तो सभी को तीन हजार पाइंट्स खर्च करने होंगे। गौरतलब है कि पूजा का पूरा लगेज अब तक दिया नहीं गया है और उन्हें कम सामान में ही अपना काम चलाना पड़ रहा है।

बिग बॉस के इस मैसेज को पढ़कर सभी चर्चा करने लगते हैं कि पूजा मिश्रा के लिए तीन हजार पाइंट्स खर्च किए जाए या नहीं। लक्ष्मी का कहना है कि पूजा मिश्रा का सामान जरूरी है इसलिए ऐसा किया जाना चाहिए। लेकिन पूजा बेदी का कहना है कि पूजा मिश्रा ने टास्क में अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई है इसलिए उनके लिए तीन हजार पाइंट्स खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है। इस बात को लेकर दोनों पूजा के बीच तना तनी हो जाती है।

पूजा मिश्रा कहती हैं कि पूजा बेदी हार्टलेस पर्सन है, पूजा मिश्रा की बहस लक्ष्मी से भी हो जाती है। बाद में श्रद्धा शर्मा, पूजा मिश्रा के पास जाती हैं, लेकिन लक्ष्मी के बारे में पूजा कोई भी बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।

सोनिका को पूजा मिश्रा के बारे में सोचकर बुरा लगता है। पूजा को मनदीप खाना ऑफर करती है ताकि वे ठीक महसूस करें। बाद में पूजा को महसूस होता है कि उनकी गलती है और वे इस बात को स्वीकारती हैं। साथ ही बिग बॉस के समझाने पर वह खुद को सम्भालती हैं और कोशिश करती हैं कि घरवालों के साथ उनका व्यवहार अच्छा रहे।

हम आपको बता दें की इसी हफ्तें पूजा मिश्रा और निहिता विश्वास दोनों को नॉमिनेट कर दिया गया है आज बिग बॉस के सीजन 5 का पहला नॉमिनेशन है, इन दोनों के भाग्य का फैसला जनता के वोट्स के आधार पर आज तय कर दिया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X