स्पेयर मी कह कर बिग बॉस से निकली पूजा मिश्रा

Pooja Mishra
बिग बॉस ने घर की वैम्प पूजा मिश्रा को आखिरकार घर से बाहर का रास्ता दिखा ही दिया। पहले दिन से घर के किसी न किसी सदस्य से पूजा मिश्रा उलझती ही रही हैं। लेकिन पूजा सिद्धार्थ भारद्वाज से हाथापाई करने पर उतरा आईं जिसके चलते उन्हें आधी रात को घर से बेदखल कर दिया।

पूजा मिश्रा को इसी हफ्ते घर का कैप्टन चुना गया था, लेकिन सिद्धार्थ के साथ पूजा मिश्रा किसी बात पर भिड़ गईं। सिद्धार्थ ने उनसे बात न करने की बात कही लेकिन पूजा मिश्रा उनसे हाथापाई पर उतर आईं। उस समय घर के बाकी घरवाले सो रहे थे। सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें पूजा से डर लग रहा है। वो उसी वक्त घर छोड़कर जाने की बात कहने लगे। जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दीवार फांदकर घर से बाहर जाने की कोशिश की।

बिग बॉस ने पूजा मिश्रा के व्यवहार को हिंसक करार दिया और उन्हें तुरंत घर छोड़कर जाने को कह दिया। पूजा मिश्रा ने बिग बॉस के उन्हें घर से बाहर निकालने के निर्णय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वे घर की सबसे शांत रहने वाली सदस्य हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें हिंसा का आरोप लगाकर निकाला जा रहा है जो बहुत गलत है।

जब पूजा बाहर जाने लगीं तो सिद्धार्थ ने कहा- गॉड ब्लैस यू। जवाब में पूजा ने डायलॉग बोला- स्पेयर मी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X