एंड्रयू साइमंड्स के साथ पूजा मिश्रा की वापसी

पूजा को सिद्धार्थ भारद्वाज के साथ हिंसा करने के आरोप में इस घर से बे दखल किया गया था। इस घर के लोग इन्हें जरा भी पसंद नहीं करते थे। उनका गुस्सैल स्वभाव किसी को भी पसंद नहीं आ रहा था। वो इस घर में कई बार नॉमिनेट भी हो चुकी है।
सूत्रों की माने तो पूजा एक बार फिर से शो में शामिल होने जा रही हैं और वह एंड्रयू साइमंड्स की अनुवादक की भूमिका निभायेंगी। जब तक वह शो में रहेंगे, पूजा वहां पर रहेंगी। इतना ही नहीं वह हर हफ्ते होने वाले नॉमिनेशन का भी हिस्सा नहीं होंगी। वो इस घर में दोबारा वापसी से काफी खुश हैं देखने वाली बात यह होगी कि एक बार फिर से वो इस घर में रहते हुए अपने पुराने रंग में दिखाई देंगी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











