पूजा मिश्रा जैसे बद्तमीज लोग ही रह सकते हैं 'बिग बॉस' के घर में!

इन्हे बचपन में लड़की के रूप में जन्म लेने के कारण दफना दिया गया था क्योंकि इनके परिवार वालों को लड़के की चाहत थी। फिर उनकी मौसी ने उन्हें लगभग कई घंटो के बाद जमीन से निकाला और उनका पालन पोषण किया। इस तरह से वो आज एक प्रेरणा श्रोत बन चुकी है इन्होंने देश ही नहीं विदेशों में भी अपना और भारत का नाम उंचा किया है। लेकिन उन्हें बिग बॉस के घर से इतनी जल्दी आउट हो जाने का काफी अफसोस है।
बिग बॉस के घर से आने के बाद उनका कहना है कि इस घर में केवल ऐसे ही लोग रह सकते हैं जिन्हें कोई तमीज नहीं होती, मेरे जैसे लोग जो सिधे होते हैं वो पूजा मिश्रा जैसे लोगों के साथ एक पल भी नहीं रह सकते पता नहीं मैं कैसे इतने दिन वहां पर रह गयी।
मैं जब जाने वाली थी तो उसने मुझे कहा था कि वह बुरी नहीं है लेकिन मुझे तो यह सब उसका किया कराया नाटक लगता है वो बहुत ज्यादा स्मोक भी करती है। मुझे तो लगता है वो स्मोक के अलावा कुछ और भी करती है जिससे उसे नशा होता है फिर वो उल्टी सिधी हरकते करने लग जाती है।
बिग बॉस के घर में कोई भी दोस्त नहीं है सबने मुखौटा पहन रखा है। सब आपके सामने अच्छा बनते हैं और आपके पिछे बुराई करने से भी नहीं हिचकते हैं। वहां मेरा कोई दोस्त नहीं है बिग बॉस में हर कोई सिर्फ गेम खेलने के लिए ही आता है। मुझे अच्छा लगा कि कलर्स चैनल ने मुझे बिग बॉस के घर में जाने का चांस दिया।


Click it and Unblock the Notifications











