बिग बॉस 5 में पूजा मिश्रा की दहशत
बिग बॉस में शुरू हुआ असली खेल, धिरे धिरे हर किसी के चेहरे से नकाब उठता जा रहा है। इसमें सबसे आगे हैं पूजा मिश्रा जिन्होंने बिग बॉस के घरवालों के खिलाफ खुले जंग का ऐलान कर दिया दी है। तो दूसरी तरफ बिग बॉस के बाकी सभी सदस्यों ने भी ठान लिया है कि या तो बिग बॉस में पूजा मिश्रा रहेगी या फिर वो।

कल रात पूजा ने बिना किसी मतलब के अचानक ही डस्टबिन फेंक दिया और सामान जमीन पर पटक पटक कर तोड़ दिया साथ ही पागलों की तरह हरकतें करने लगी हैं। पूजा मिश्रा की इस तरह की हरकत के बाद घर के सदस्य बहुत गुस्से में हैं। वो किसी भी कीमत पर पूजा को घर से बाहर देखना चाहते हैं।
आखिरकार बिग बॉस को पूजा मिश्रा को कन्फेशन में बुलाना पड़ा। लेकिन बिग बॉस ने पूजा को कोई सजा देने के बजाय सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके चलते घर के सारे सदस्य बिग बॉस के काफी नाराज हैं। साथ ही पूजा बेदी ने तो साफ तौर पर सवाल उठा दिया। इस बात से यह तो साफ है कि बिग बॉस को भी पता है इस समय पूजा मिश्रा ही घर की मोस्ट वॉन्टेड है।
पूजा ही बिग बॉस के घर को बदनाम कर सबसे ज्यादा दर्शक बटोरने का काम कर सकती हैं। शायद यही वजह है कि पूजा मिश्रा की जगह निहिता को बिग बॉस से बाहर निकलना पड़ा, लेकिन एक बार फिर पूजा मिश्रा सबसे ज्यादा वोट्स के साथ फिर नॉमिनेट हुई हैं देखते हैं गुलाबो और पूजा में से आज बिग बॉस के घर से कौन आउट होता है।


Click it and Unblock the Notifications











