रियेलिटी शोज, रेप और लड़कियां
हाल ही में ब्राजील में एक रियेलिटी शो बिग ब्रदर में हुए रेप केस ने अब ऐसे रियेलिटी शोज पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है जिसमें फिमेल कंटेस्टेंट भी पार्टीसिपेट करती हैं। क्या उनकी अस्मत या गरिमा ऐसे शोज में बनी रहेगी। इस शो के बाद कहीं ना कहीं महिलाओं के मन में शो के नाम का हव्वा तो बैठ ही गया होगा।
आज कल ऐसे शोज को खूब बढ़ावा मिल रहा है और लगभग हर देश के छोटे पर्दे पर कुछ कुछ ऐसे शोज की भरमार रहने लगी है। लेकिन बिग ब्रदर में हुए हादसे ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि ऐसे शो में लड़किया कितनी सेफ हैं। रियेलिटी शो 'बिग ब्रदर' के ब्राजील के वर्जन में एक कंटेस्टेंट का फैलो कंटेस्टेंट ने रेप किया है।
कुछ इसी तरह का केस है 'बिग बॉस' का इस शो में खुले तौर पर अश्लीलता लोगों को परोसी जाती है। इस शो के सीजन 5 की पूजा मिश्रा ने तो अपने साथ रह रहे कंटेस्टेंट स्काई पर आरोप भी लगाया है कि स्काई ने उन्हें लव बाइट्स दिए।
पॉर्न स्टार सन्नी लियोन को भी अमर उपाध्याय से ऐसी ही कंप्लेंट थीं। सन्नी ने आरोप लगाया कि एक टास्क के दौरान अमर उनसे जबर्दस्ती चिपक रहे थे।
इससे पहले वीना मलिक और अश्मित पटेल को लेकर भी 'बिग बॉस' को काफी पब्लिसिटी मिली थी। कहा तो यह भी जा रहा था कि दोनों ने रजाई में छिपकर सेक्स किया था। वैसे, कई और शोज में भी इस तरह की घटनाएं देखी गई हैं।
'रतन का रिश्ता' में ऐक्टर रतन राजपूत को कुछ कंटेस्टेंट्स से ऐसी ही समस्या रही, तो अपने नौवें सीजन की शुरुआत कर रहे एमटीवी के 'रोडीज' में भी ऐसी हरकतें देखी गई हैं। अगर ऐसे शो में महिला प्रतिभागी सुरक्षित नहीं है तो ऐसे शोज को बढ़ावा नहीं देना चाहिए तत्काल प्रभाव से बंद कर देना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications