..................... Pooja Mishra accuses Isha Koppikar’s husband Timmy Narang of molestation - Hindi Filmibeat

पूजा मिश्रा ने लगाया आरोप, फिल्‍म में रोल दिलाने के नाम पर ईशा कोप्पिकर के पति ने की छेड़खानी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिटी जिंटा संग छेड़खानी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और छेड़खानी के मामले में बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया का कड़वा सच सामने ला दिया है। हॉट एंड बोल्‍ड मॉडल और रियलिटी शो बिग बॉस-5 की प्रतिभागी पूजा मिश्रा ने अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर के पति टिमी नारंग और अपने जीजा राहुल पर छेड़खानी का गंभीर आरोप लगाया है। पूजा मिश्रा ने इस मामले में पुणे के मुंडवा पुलिस थाने में मुकदता दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक पूजा मिश्रा का आरोप है कि टिमी नारंग व जिमी नारंग ने फिल्म में लीड रोल देने के बहाने उसके साथ छेड़खानी की और उसका शारीरिक शोषण करने की भी कोशिश की। एफआईआर में पूजा का आरोप है कि बिजनसमैन टिमी नारंग और जिमी नारंग 1999 से उसके पीछे पड़े है। यहीं नहीं दोनों भाईयों ने कई बार उस पर हमले भी किए और जान से मारने की धमकी भी दी। मिश्रा के अनुसार, नारंग ब्रदर्स ने पूरी तरह नजर रखने के लिए उसका फोन और सोशल अकाउंट भी हैक किए।

टिमी नारंग और उसके दोस्तों ने उसे हिप्नटाइज्ड किया और मुंबई स्थित घर में उसका शारीरिक शोषण किया। जहां वह अपनी बहन के साथ रहती है। पूजा का आरोप है कि जब वह पुणे के होटल में गई तो भी उन्हें ऐसे ही बर्ताव का सामना करना पड़ा। पूजा ने बताया कि ये लोग उन्हें कार से पुणे ले गए। सुनसान जगह पर कार रोकी और उनके साथ छेड़खानी करने लगे। जब उसने दोनों भाइयों से ऎसा करने से मना किया तो उन्होंने भयानक नतीजा भुगतने की धमकी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X