पूजा मिश्रा बिग बॉस 5 में नशे के लिए चुराती हैं अगरबत्तियां

Pooja Mishra
रियलिटी शो बिग बॉस 5 के घर में बंद मॉडल पूजा मिश्रा नशे के लिए अगरबत्ती का सेवन करती हैं। इस खबर का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि इस घर से बाहर हुई गुलाबो सपेरा ने ही किया है।

हम आपको बता दें कि शनिवार को बिग बॉस के घर से बाहर हुईं राजस्‍थानी डांसर गुलाबो सपेरा ने पूजा मिश्रा पर यह आरोप लगाया है। इसके बारे में गुलाबो का कहना है कि 'पूजा हमेशा ही मुझसे अगरबत्ती मांगा करती थी और मैं उसे दे दिया करती थी। मुझे नहीं मालूम था कि वह अगरबत्ती खाने के लिए मांगा करती थी लेकिन जब मैंने उसे एक दिन जलती हुई अगरबत्ती को वाशरूम में ले जाते हुए देखा तो मैं हैरान रह गयी।

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए गुलाबो यह भी कहती हैं कि मुझे पुरा यकीन है कि वह अगरबत्ती की राख को या तो खा जाती थी या फिर उसे सूंघा करती थीं। इसके बाद उनके व्यवहार में पूरी तरह से बदलाव आ जाता था। वह एकदम आक्रामक हो जाया करती थी। मैंने बाद में उन्हें अगर बत्ती देने से मना भी कर दिया तो वह मेरे पास रखे पैकेट से ही अगरबत्तियां चुराती थी।'

हम आपको बता दें कि अभी बिग बॉस के घर में पूजा मिश्रा शुरू से ही विवादों के बीच रही हैं। इतना ही नहीं वह तो इस घर में हिंसा का भी प्रयोग कर चुकी हैं वो कहती हैं कि कि अन्य प्रतियोगी उनसे डर कर रहे। इ सके लिए उन्होंने इस घर में तोड़ फोड़ भी मचाई थी।

इसके बाद बिग बॉस के घर में रहने वाले सभी मेम्बर्स का यही कहना है कि पूजा घर से बाहर हो जाएं। पूजा मिश्रा असली ज़िंदगी में वीजे हैं और उनका व्यवहार असल में भी कुछ हिंसात्मक तरह का ही है। गुलाबो सपेरा राजस्थान की कालबेलिया डांसर हैं जिन्होंने देश ही नहीं विदेश में भी काफी नाम कमया है।

वैसे तो बिग बॉस का महौल पूरी तरह से गर्मा गया है आए दिन कोई ना कोई नया विवाद सबके सामने आ ही जाता है लेकिन गुलाबो द्वारा बिग बॉस के घर की यह सच्चाई लाना इस शो के लिए सचमुच बहुत बड़ी मुसिबत बन सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X