अभिषेक मल्हान के ओवर कॉन्फिडेंस पर पूजा भट्ट का बयान,- "एटिट्यूड कभी काम नहीं आता,ऑडियंस..."

Bigg Boss 17

Pooja Bhatt reacts to Abhishek Malhan: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी खत्म हो गया है और शो को उसका विनर एल्विश यादव के रुप मे मिल गया है। सोशल मीडिया पर इस शो को लेकर यूर्जस से लेकर फाइनलिस्ट तक सभी अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच शो के दौरान हमेशा चर्चा में रहने वाली पूजा भट्ट ने शो के रनररप रहे अभिषेक मल्हान को लेकर बयान जारी किया है।

दरअसल बात ऐसी है कि, रविवार 15 अगस्त को हुए ग्रैंड फिनाले के बाद टीवी9 हिंदी डिजिटल के साथ की खास बातचीत में जब पूजा भट्ट से कहा है कि अभिषेक मल्हान के 'वो इस शो को चला रहे हैं' इस दावे को लेकर बात की, तो उन्होंने कहा,- "उनके इस ऐटीट्यूड को देखकर मुझे दुख हुआ था।"

पूजा भट्ट ने कहा, -"मैंने इंडस्ट्री में बहुत सारे लोगों को इस तरह की परिस्थितियों का सामना करते हुए देखा है। हमारे पहले भी यहां कई महान लोग आए हैं, लेकिन 'हम एक शॉट देखकर बता देंगे कि हम कितने कमाल के एक्टर है' ये ऐटीट्यूड कभी काम नहीं आता।"

आगे पूजा ने कहा,- "कई लोग ये भी दावा करते थे कि हम आपको ऐसी फिल्म दिखाएंगे, जो आपको जरूर पसंद आएगी, ऐसे लोगों को ऑडियंस अपनी जगह दिखा देती हैं। बहुत बार ऐसा समय मैंने देखा है कि इंडस्ट्री ने कहा कि ये फिल्म तो जरूर हिट होगी, जिसे ऑडियंस ने रिजेक्ट कर दिया इसलिए मैं कहूंगी कि ओवरकॉन्फिडेंस हम सब को कहीं न कहीं एक रियलिटी चेक दे देता है। मैं अभिषेक के रवैये से निराश थी, क्योंकि मुझे उनकी काबिलियत पर भरोसा था।"

"मुझे लगता था कि अभिषेक बिग बॉस की ट्रॉफी अपने घर लेकर जाएगा और मैंने उसे कई बार टास्क में भी सपोर्ट किया था, लेकिन उनका बदला हुआ रवैया देख मैंने उसे ये कहा था कि तुम ट्रॉफी जीत जाओगे, लेकिन पहले उसके लायक बनो। मैंने पिछले कुछ सीजन में देखा है कि शो वो लोग जीते हैं, जो दिल से खेले हैं। कह सकते हैं कि अभिषेक मल्हान पर जीतने का प्रेशर आ गया था और वो बिग बॉस के सफर को एन्जॉय करना भूल गए थे।"

तो इस तरह से पूजा भट्ट ने अभिषेक मल्हान को लेकर बात की और बताया कि शो को लेकर उनमें एक अलग तरह का ओवरकॉन्फिडेंस आ गया था जो उसके लिए खराब रहा। खैर फिलहाल तो शो खत्म हो गया है और इस वक्त अभिषेक मल्हान की तबीयत काफी खराब है जिसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X