Bigg Boss OTT 2: "मेरे पति बुरे इंसान नहीं थे बस मैंने तलाक...",-शादी को लेकर छलका पूजा भट्ट का दर्द

Pooja Bhatt: पॉपुलर रियालिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में इस बार पूजा भट्ट भी हैं, शुरुआत से ही पूजा भट्ट को लेकर दर्शक पसंद कर रहे हैं। शो में पूजा भट्ट की बेबाकी और बिंदास अंदाज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। शो में अक्सर पूजा भट्ट अपनी निजी जिंदगी पर बात करती दिखीं है, हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई सारे खुलासे किया और अपना दर्द बताया।
बिग बॉस ओटीटी में पूजा भट्ट-
पूजा भट्ट और जिया शंकर का रिश्ता अभी ठीक चल रहा है घर के अंदर। इस दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को शेयर करते हुए पूजा भट्ट ने जिया शंकर से कहा- 'तलाक का फैसला पूरी तरह से मेरा था। मैं ही शादी आगे नहीं ले जाना चाहती थी। मैं अपनी जिंदगी में आराम से जीना चाहती थी।
आगे पूजा भट्ट ने कहा,- "इसीलिए हमारा रिश्ता 10 से 11 साल तक चला। मेरे पति बुरे इंसान नहीं थे। मुझे अब महसूस होता है कि मैंने इस शादी के साथ खुद को भी खो दिया है। उस वक्त मैं खुद को वापस पाना चाहती थी तभी तलाक का फैसला लिया था।"
इसके साथ ही पूजा भट्ट ने आगे कहा,- "इतना पुराना रिश्ता तोड़ना बिल्कुल भी आसान नहीं था। लोग मुझसे पूछते थे आप ठीक हैं? मैं उस वक्त तो जवाब में हां कह देती थी लेकिन अकेले छिपकर शराब पीती थी और इस तरह से मुझे शराब की लत लग गई थी।"
अपनी बात रखते हुए आगे पूजा ने कहा,- "मैं तलाक लेकर खुद को आजाद करना चाहती थी लेकिन सच तो ये है कि इस फैसले की वजह से मैंने खुद को बुरे दलदल में धकेल दिया। वो मेरी जिंदगी का सबसे बुरा वक्त था। जब गलती का एहसास हुआ तो मैंने खुद को इससे निकालने का रास्ता निकाला।"
पूजा भट्ट की शादी-
बॉलीवुड एक्टर पूजा भट्ट ने साल 2003 में रेस्टोरेंट के मालिक और वीडियो जॉकी मनीष मखीजा से शादी की थी। इन दोनों की शादी 11 साल तक चली। इसके बाद पूजा ने साल 2014 में तलाक ले लिया। बता दे कि एक वक्त पर पूजा भट्ट सिनेमा जगत की जान हुआ करती थी, उन्होंने कई सारे हिट फिल्में देकर खुद का बहुत नाम कमाया था लेकिन फिर चीजें बदल गई और कुछ वक्त के लिए पूजा भट्ट गायब हो गई। परंतु अब दोबारा से उन्होंने इंडस्ट्री में काम करना शुरु कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications