बिंदास गर्ल पूजा भट्ट ने किया 'बिग बॉस 5' से इंकार

Pooja Bhatt
मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की प्रतिभा संपन्न अभिनेत्री पूजा भट्ट हमेशा अपने बिदास ख्यालातों और बेबाक बयानबाजी के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती है, लेकिन पिछले कुछ समय से मैडम के बारे में कोई खबर नहीं आ रही थी, जिससे लगने लगा था कि मैडम शायद फिल्मी दुनिया से संन्यास ले चुकी है लेकिन आज अचानक उन्होंने टि्वटर पर अपनी प्रतिक्रिया देकर अपने चाहने वालों को जता दिया कि वो कहीं नहीं गयी है बल्कि यहीं पर है लोगों के बीच, साथ ही उन्होंने बहुत बड़े सच से भी लोगों को वाकिफ कर दिया है।

दरअसल पूजा की टिप्पणी से पता चलता है कि उनसे कलर्स के बहुचर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 5' के लिए एक प्रतियोगी के रूप में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था लेकिन पूजा ने इस ऑफर को सिरे से नकार दिया। पूजा का कहना है कि वो लंबे समय तक एक ही मकान में कैद होकर नहीं रहना चाहती हैं। बेहद खुले विचारों वाली पूजा को बंदिशे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं हैं।

गौरतलब है कि बिग बॉस 4 के प्रतियोगी के रूप में महेश भट्ट के बेटे राहुल भट्ट ने हिस्सा लिया था, वो काफी समय तक इस शो में बनें भी रहे थे। जिम इंस्ट्रक्टर के रूप में विख्यात राहुल तब सुर्खियों में आये थे जब उनका नाम मुंबई आतंकी हमले के मुख्य आरोपी हेडली से जुड़ा था।

फिल्म डैडी से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली अभिनेत्री पूजा भट्ट के फिल्मी करियर में सारे शेड्स मौजूद है, उन्होंने 'दिल है कि मानता नहीं' में एक रोमांटिक भूमिका अदा की थी तो वहीं फिल्म सड़क में उन्होंने उस लड़की की दास्तां पेश की थी जिसे जबरदस्ती वैश्यावृत्ति में धकेल दिया जाता है। पूजा के छोटे से करियर में बेहतरीन फिल्में हैं। 'जख्म' उनकी यादगार फिल्मों से एक हैं। फिल्म 'तमन्ना' जो कि किन्नरों पर आधारित थी, से उन्होंने फिल्म निर्माण क्षेत्र में कदम रखा था। तमन्ना अपने बोल्ड सब्जेक्ट के लिए काफी चर्चित हुई थी। इसके बाद पूजा ने जिस्म, पाप जैसी फिल्में बनाकर सुर्खियां बटोरी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X