Pooja Bhatt ने इस बिग बॉस प्रतियोगी को दिया काम? खुद बनीं डायरेक्टर, विक्रम भट्ट के साथ तस्वीर...

पूजा भट्ट ने बिग बॉस ओटीटी 2 में एंट्री मारकर लोगों को हैरान कर दिया था और सभी बस यही सोच रहे थे कि उनको इस घर की क्या जरूरत है। हालांकि इस दौरान बेबिका धुर्वे के साथ उनकी काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसको लेकर ही इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
बेबिका धुर्वे बिग बॉस ओटीटी के सबसे विवादास्पद प्रतियोगियों में से एक थीं और पहले दिन से ही उन्होंने बिग बॉस के घर में अपने होने का एहसास दिलाया था। शो आखिरकार खत्म हो गया है और वह शो की तीसरी रनर-अप बनकर उभरी हैं और अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
लेकिन इस वक्त जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो आपको चौकाने वाली है क्योंकि पूजा भट्ट ने बेबिका धुर्वे को फिल्म में काम दिया है। जी हां, इस वक्त एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें बेबिका पूजा भट्ट के चाचा विक्रम भट्ट के साथ नजर आ रही हैं।
खबरें हैं कि अभिनेत्री ने विक्रम भट्ट, जो कि पूजा भट्ट के चाचा हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में पूजा भट्ट की निर्देशित करने वाली हैं। हालांकि फिल्म का टाइटल क्या है और ये किस कहानी पर आधारित है इसको लेकर खुलासा होना बाकी है।
एक इंस्टाग्राम स्टोरी खुद पूजा भट्ट ने साझा की है जिसमें वो विक्रम भट्ट के साथ नजर आ रही हैं और उन्होने लिखा है, ''नया प्रोजेक्ट बन रहा है।'' हालांकि इस पूरे मामले में बेबिका धुर्वे की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
हालांकि उनकी भी एक तस्वीर विक्रम भट्ट के साथ वायरल हो रही है। इस शो को एल्विश यादव ने जीता था जो कि वाइल्ड कार्ड की तरह घर के अंदर गए थे। ऐसा पहली बार हुआ था कि कोई वाइल्ड कार्ड वाला प्रतियोगी किसी शो को जीता हो।


Click it and Unblock the Notifications











