नौटंकी क्वीन है पूजा बेदीः सिद्धार्थ भारद्वाज
बिग बॉस के खत्महो जाने पर आमतौर पर ऐसा ही हुआ है कि कोई भी कंटेसटेंट एक दूसरे के लिए कुछ भी बुरा नहीं कहते अगर कुछ होता भी है तो वो इस बात को अवॉइड करते हैं। लेकिन सिद्धार्थ भारद्वाज तो कुछ उलटा ही कर रहे हैं उन्होंने पूजा बेदी को मीडिया के सामने नौटंकी क्वीन बोल दिया है।
सिद जो बिग बॉस सीजन 5 के सेकंड रनरअप रहे उन्हों पूजा बेदी को नौटंकी के साथ बनावटी भी कहा है। इसकी अलावा इस घर के एक और सदस्य अमर उपाध्याय को बनावटी कह कर उनका भी मजाक बनया है। सिद्धार्थ ने तो सन्नी लियोन के बारे में कहा कि वो मेरे लिए कुछ भी नहीं हैं।
आज जब सिद ने पूजा के खिलाफ अपने मन की भड़ास निकाल ही ली है तो ऐसे में उनसे एक और सवाल किया गया कि क्या आप पूजा बेदी से दोस्ती करना चाहेंगे तो सिद ने पूजा मिश्रा का फेवरेट डायलॉग सबके सामने कहा स्पेयर मी।


Click it and Unblock the Notifications











