सलमान से पंगा, फाइनल में पूजा बेदी को नहीं मिली जगह

आगे पूजा ने लिखा है कि मैंने चैनल से इसका कारण पूछा है, कि मैं फिनाले में मौजूद होकर अपने दोस्तों के साथ मस्ती क्यों नहीं कर सकती, मैं उनकी खुशी में शामिल होना चाहती हूं। चैनल ने मुझे इश शो का हिस्सा क्यों नहीं बनाया है। कल तक तो फिनाले में मुझे एक कार्यक्रम पेश करना था लेकिन अब अचानक क्या हो गया?
पूजा बिग बॉस की शुरूआत में ही इस घर में इंट्री की थी और नवम्बर के इंड में इस घर से बाहर हो गई। वो जैसे ही इस घर से बाहर निकली उन्होंने सिधे सलमान के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्होंने अपने नये दोस्त स्काई के लिए भी कहा कि सल्लू ने स्काई का दिल दुखाया है।
शो के प्रतिभागियों और एंकर पर टिप्पणी करना मेरा विशेषाधिकार है। अगर किसी प्रतिभागी के साथ गलत किया जाता है तो प्रतिभागियों को भी अपने दोस्तों के बचाव में बोलने का अधिकार है। इस शो का ग्रैंड फिनाले शनिवार को प्रसारित किया जाएगा। जूही परमार, अमर उपाध्याय, महक चहल, सिद्धार्थ भारद्वाज और स्काई के बीच 7 जनवरी को अंतिम फैसला होगा।


Click it and Unblock the Notifications











