पार्टी के दौरान पूजा और स्काई एक दूजे में इतने खो गए कि कर लिया..
बिग बॉस सीजन 5 के कंटेस्टेंट रह चुके पूजा बेदी और आकाशदीप सहगल की नजदीकियां अब कुछ ज्यदा ही बढ़ती जा रही हैं दोनों को साथ में कई बार देखा जा चुका है। लेकिन सब तब दंग रह गए जब इन दोनों ने एक पार्टी के दौरान एक दूसरे को किस कर लिया।
जी हां हाल ही में यह वाकया एक पार्टी के दौरान हुआ। दोनों एक दूसरे में इस कदर खो गए कि इन्हें इस बात का भी होश नहीं रहा कि वो पार्टी में सबके बीच हैं और इन दोनों ने एक दूजे को किस भी कर लिया।
सूत्र कहते हैं कि पार्टी में आकाश पूजा के पास गए और पूजा के कानों में कुछ कहने लगे, इसके बाद ना जाने क्या हुआ कि ये दोनों किस करते देखे गए। दोनों को इतना करीब देख वहां मौजूद लोगों को हैरानी तो हुई लेकिन इस करीबी ने यह साफ कर दिया कि इनके बीच कोई ना कोई खिचड़ी तो जरूर पक रही है।
वैसे बिग बॉस के समय भी इनके बीच अफेयर का खबरें आ रही थी और जब पूजा इस घर से निकल रही थी तब भी वो इनके करीब ही देखी गईं थी।


Click it and Unblock the Notifications











