..................... किडनैप हुए हैं TMKOC के सोढी? पुलिस को पता चलीं ये अटपटी चीजें, बैंक अकाउंट से कई ट्रांजैक्शन... Police suspect kidnapping of TMKOC Sodhi, many transactions have been done from the bank - Hindi Filmibeat

किडनैप हुए हैं TMKOC के सोढी? पुलिस को पता चलीं ये अटपटी चीजें, बैंक अकाउंट से कई ट्रांजैक्शन...

gurucharan singh tmkoc

शुक्रवार को खबर आई थी कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम सोढी (गुरुचरण सिंह) लापता हो गए हैं। उनके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। दावा किया गया था कि वो अपने पिता के दिल्ली वाल घर से मुंबई के लिए निकले थे।

इसके बाद उनका कोई अता पता नहीं है। वो ना ही मुंबई गए और ना लौटकर दिल्ली वाले घर में आए। लेकिन अब इस केस पर शक की सुई किसी दूसरी ओर जा रही है। पुलिस की छानबीन से ऐसा शक है कि सोढी की किडनैपिंग हुई है।

इसके आधार पर अब पुलिस ने गुमशुदगी का नहीं बल्कि किडनैपिंग का केस दर्ज किया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से जो सुराग मिले हैं वो काफी हैरान करने वाले हैं, इसके बाद से सोढी की किडनैपिंग पर शक जा रहा है।

पुलिस ने खोले कई राज

सोढी को लेकर लगातार जांच कर रही पुलिस ने आज तक को बताया है कि एक सीसीटीवी फुजेट मिली है जिसमें सोढी को जाते हुए देखा गया है। इसके अलावा सोढी ने अपने बैंक अकाउंट से कई तरह के ट्रांजैक्शन्स किए हैं। ये नॉर्मल नहीं लग रहे हैं। पुलिस को इस केस में काफी कुछ अजीब लग रहा है जिससे ये शक जा रहा है कि किसी ने एक्टर का अपहरण किया है। हालांकि सच्चाई कब सामने आती है इसको लेकर किसी तरह की कोई बात नहीं कही जा सकती है।

चिंता में हैं पिता

गुरुचरण सिंह के पिता काफी बुजुर्ग हैं और वो अपने बेटे को लेकर चिंतित हैं। पुलिस ने आईपीसी की धारा 365 के तहत केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। सोढी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहचान मिली थी। हालांकि किसी कारणवश उन्होने बीच में शो छोड़ दिया था। इस दौरान ही वो काफी पॉपुलर हो गए थे। इस वक्त उनके फैंस प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जहां भी हों जल्दी ही सामने आ जाएं।

Read more about: gurucharan singh tmkoc
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X