..................... Police recovered a note and letter on Sheezan Khan name at the place where she died, read the complete detail। पुलिस को मिली तुनिषा की मौत वाली जगह पर नोट, शीजान के लिए लिखी ये बातें - Hindi Filmibeat

पुलिस को मिला तुनिषा की मौत वाली जगह पर नोट, शीजान के लिए लिखी हुई हैं ये बातें

Tunisha Sharma

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की सुसाइड ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। मंगलवार को तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार भी किया गया। वहीं, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि, आखिर ऐसी क्या वजह थी कि तुनिषा शर्मा को ऐसा फैसला लेना पड़ा।

लेकिन, अब पुलिस ने तुनिषा शर्मा की मौत की जगह पर एक नोट रिकवर किया है। दरअसल, तुनिषा और शीजान सब टीवी के शो 'अली बाबा' में साथ काम कर रहे थे। लेकिन, शूटिंग के बीच ब्रेक के दौरान उन्होंने शीजान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली। पुलिस ने वसई कोर्ट में बताया है कि, उन्हें एक नोट मिला है जिस पर लिखा है- उससे को-स्टार के तौर पर मिली थी, यह उसकी किस्मत है..Woohoo।'

बता दें कि तुनिषा शर्मा ने मेकअप रूम में क्रेप बैंडेज से फांसी लगा ली थी। सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो में शीजान और टीम के लोग उन्हें अस्पताल लेकर जाते दिख रहे हैं। तुनिषा की मां ने शीजान पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

30 दिसंबर तक हिरासत में शीजान

30 दिसंबर तक हिरासत में शीजान

पुलिस ने शीजान को 30 दिसंबर तक के लिए हिरासत में रखा है। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शीजान और तुनिषा पिछले चार महीनों से डेट कर रहे थे लेकिन 15 दिनों पहले उनका ब्रेकअप हो गया था। इस बात से तुनिषा काफी परेशान थीं।

बयान बदल रहा शीजान

बयान बदल रहा शीजान

तुनिषा के घर वालों का आरोप है कि, शीजान ने तुनिषा को धोखा दिया है और वो कई और लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में था। पुलिस का कहना है कि शीजान बार-बार अपना बयान बदल रहा है। वो ब्रेकअप की वजह कभी उम्र के फासले तो कभी धर्म का अलग-अलग होना बता रहा है।

शीजान पर लगा ड्रग्स लेने का आरोप

शीजान पर लगा ड्रग्स लेने का आरोप

अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार तुनिषा की मां ने शीजान के ड्रग्स लेने की बात भी कही है। वहीं, तुनिषा के अंकल ने कहा था कि शीजान से मिलने के बाद तुनिषा का लाइफस्टाइल बिल्कुल बदल गया था। वो हिजाब भी पहनने लगी थी। हालांकि, इस मामले में परतें लगातार खुल रही हैं और पुलिस सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X