बिग बॉस के घर में अमर के लिए पुलिस!

Amar upadhyay
बिग बॉस में अभी तक किसी ने भी सोचा नहीं होगा कि अब इस घर में पुलिस भी आएगी। जी हां यह संभव है कि कर्जत में स्थित बिग बॉस के महल में पुलिस अमर उपाध्याय को कोर्ट का समन देने आ जाए। उदयपुर के कोर्ट में अमर की कंपनी के ऊपर चेक बाउंसिंग एक मामला चल रहा है।

हम आपको बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में अमर ने मिहिर वीरानी का किरदार निभाया था जो अपने समय में काफी पॉपुलर हो गया था। शायद अपनी इसी पॉपुलेरिटी को भुनाने के लिए होकर अमर ने मिहिर वीरानी मल्टीट्रेड प्रा लि नाम की एक कंपनी अपने दो पार्टनर के साथ मिलकर खोली जो फाइनेंस चेन मेम्बरशिप सिस्टम के अनुसार काम करती थी।

उदयपुर के हरिनारायण सोनी ने इस कंपनी में पैसा निवेश किया था उनकी माने तो उन्हें सन 2001 में 7 लाख रुपये का फायदा भी हुआ। उन्हें इसका भुगतान 8 साल के बाद अमर की कंपनी की ओर से किया गया, लेकिन यह चेक बाउंस हो गया। सोनी ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी और मामला कोर्ट में चला गया।

अमर के वकिल डेल भगवागर का कहना है कि अमर ने इस कंपनी को दिसम्बर 2003 में ही छोड़ दिया था। उसके बाद से वे इसका हिस्सा कभी नहीं रहे। जिस चेक की बात की जा रही है वो अमर के कंपनी छोड़ने के बाद ही जारी किया गया है। अमर को तो इस बारे में कुछ पता भी नहीं है। हो सकता है कि इस वक्त अमर बिग बॉस के शो में हैं, शायद इसलिए किसी ने ऐसी हरकत की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X